फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Nahan College students survey Trilokpur

Sirmour News: नाहन कॉलेज के विद्यार्थियों ने त्रिलोकपुर का किया सर्वेक्षण

Thu, 04 Dec 2025 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Nahan College students survey Trilokpur
त्रिलोकपुर में सर्वेक्षण के लिए पहुंचे नाहन कॉलेज के विद्यार्थी। संवाद
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने त्रिलोकपुर क्षेत्र में एक दिवसीय क्षेत्रीय सर्वेक्षण किया। यह सर्वेक्षण भूगोल विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. जयपाल तोमर के मार्गदर्शन में हुआ।
विज्ञापन

सर्वे में बीए भूगोल तृतीय वर्ष के 32 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को वास्तविक भौगोलिक परिस्थितियों, क्षेत्रीय विशेषताओं और स्थानीय जनजीवन के बारे में प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया। त्रिलोकपुर पहुंचने पर विद्यार्थियों ने सबसे पहले स्थानीय संग्रहालय का अवलोकन किया। यहां क्षेत्र के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और भौगोलिक महत्व से जुड़ी जानकारियां प्रस्तुत की गई थीं। विद्यार्थियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनके रहन-सहन, आर्थिक गतिविधियों, सामाजिक संरचना, पर्यावरणीय चुनौतियों और क्षेत्र की भौगोलिक विशेषताओं से संबंधित जानकारी एकत्रित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed