फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nahan bus stand will be look new face, but kake some time

बदहाल नाहन बस अड्डे के निर्माण में लगेगा वक्त

Tue, 22 Mar 2016 07:41 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Tue, 22 Mar 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
nahan bus stand will be look new face, but kake some time
बरामद बस - फोटो : amarujala

 जिला मुख्यालय के  सबसे पुराने बदहाल बस स्टैंड के जीर्णोद्धार में अभी वक्त लगेगा। हालांकि सरकार ने प्रदेश के 16 बस अड्डों के साथ नाहन बस अड्डे के निर्माण की योजना भी बनाई है लेकिन बस अड्डा कब तक अपग्रेड होगा यह निश्चित नहीं है। जबकि परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बस अड्डे की दशा को सुधारने का आश्वासन दिया था लेकिन उसके बावजूद भी इसकी स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।

विज्ञापन



एक वर्ष पूर्व बस अड्डे की सड़क को सीमेंटेड करने के लिए कुछ बजट का प्रावधान किया गया था जिसमें बस अड्डे का 40 फीसदी हिस्सा ही पक्का हो सका। बाकी 60 फीसदी में आज भी गड्ढे पड़े हुए हैं। हालांकि प्रदेश सरकार प्रदेश के 16 बस अड्डों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में निर्माण करने जा रही है लेकिन निजी कंपनी को कब टेंडर मिलेंगे इसमें अभी वक्त लगेगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिक प्रेमपाल महिंद्रू, पूर्व पार्षद अशोक विक्रम, दलीप वर्मा, आल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष नसीम मोहम्मद दीदान, रोड़ सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष अमरजीत परमार, निजी बस आपरेटर संघ के अध्यक्ष भजन सिंह चौधरी सहित स्कूली छात्र किशोरी लाल, राजन ठाकुर, राजेंद्र कुमार, प्रियंका, मोनिका आदि ने बताया कि बस स्टैंड में लगाई गई ट्यूब लाइट व पंखे जहां काफी समय से खराब हैं वहीं रंगरोगन के अभाव में भी इसकी हालत काफी दयनीय बनी हुई है। इसके साथ ही बस स्टैंड के उपरले फ्लोर में स्थित बिजली बोर्ड, हिम ऊर्जा एवं विजिलेंस के कार्यालय की हालत भी काफी खस्ता है। इन कार्यालयों के लिए जाने वाली सीढ़ियां टूटी पड़ी हैं। यहीं नहीं बस अड्डे की चार दीवारी खुली होने के कारण आवारा पशु एवं सुअर यहां पर अपना अड्डा जमाए रहते हैं जो बस स्टैंड को गंदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बस स्टैंड के कुछ हिस्से को छह माह पूर्व पक्का भी किया गया था जो कि दोबारा से उखड़ना शुरू हो गया है। बारिश के मौसम में यहां पर पानी जमा हो जाता है जिससे राहगीरों को भारी परेशानी होती है। शहर के कुछ बुद्धिजीवियों का मानना है कि बस स्टैंड में इंटरलॉक टाइलें लगाई जानी चाहिए ताकि लोगों को सुविधा मिल सके।
बाक्स....
एचआरटीसी निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने बताया कि नाहन बस स्टैंड में रंग रोगन व रिपेयरिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। बस स्टैंड का नए सिरे से निर्माण व इस पर कितना पैसा खर्च होगा यह सारा कार्य हेड आफिस शिमला स्थित बस स्टैंड मैनेजमेंट डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीएसएमडीए) विंग देखता है।
बाक्स....
पीपीपी मोड में मांगे गए आवेदन
नाहन बस स्टैंड के लिए 25 अप्रैल को 3 बजे तक पीपीपी मोड में आवेदन मांगे गए हैं। कोई भी कंपनी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकती है। 25 अप्रैल को ही 4 बजे टेंडर खोले जाएंगे। बस अड्डे में कम से कम 35 बसें खड़ी होने की व्यवस्था होनी चाहिए।

                      - पंकज कुमार, डीएम, बीएसएमडीए विंग शिमला
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed