{"_id":"6860304fa3f3747a9e0d956a","slug":"nagar-parisad-ponta-1575-crore-rupees-budget-declare-to-2025-2026-finance-year-nahan-news-c-177-1-ssml1030-153620-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नप का 15.75 करोड़ का बजट पारित जलभराव समस्या से निपटने को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नप का 15.75 करोड़ का बजट पारित जलभराव समस्या से निपटने को मंजूरी
विज्ञापन
पांवटा साहिब नगर परिषद की बैठक में भाग लेती अध्यक्ष एवं अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा साहिब की बैठक में वार्षिक बजट को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
वर्ष 2025-26 के लिए कुल 15.75 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया है। बैठक में दुकानों के लंबित किराया, जलभराव समस्या से निपटने व होली मेला आय-व्यय ब्योरे को स्वीकृति प्रदान की गई।
शनिवार को नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार समेत चयनित व मनोनीत पार्षद भी मौजूद रहे। बैैठक में वर्ष 2025-26 के लिए आय व्यय ब्योरा स्वीकृति पर विचार मंथन किया गया। नगर परिषद की बैठक में कुल 15.75 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया है।
बैठक के दौरान होली मेला आय-व्यय ब्योरा प्रस्तुत किया और स्वीकृति दी गई। बरसात के मौसम के चलते जलजनित रोगों से बचाव के लिए हर वार्ड में दवा छिड़काव को स्प्रे पंप खरीद होगी, नगर परिषद की दुकानों का लंबित किराया, जलभराव समस्या के दौरान जल निकासी के लिए टैंकर व्यवस्था करने, बिजली खंभे को हटाने, नगर परिषद क्षेत्र से कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन व्यवस्था तथा स्ट्रीट लाइट के खंभे लगाने के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, पार्षद मधुकर डोगरी, सीमा देवी, डॉ. रोहताश नागिया, रविंद्र पाल सिंह, ममता सैनी, राजरानी, दीपक कुमार, अंजना भंडारी, राजेंद्र सिंह, दीपा शर्मा, मनोनीत पार्षद असगर अली, तलविंद्र सिंह व महेश खुराना तथा बारु राम शर्मा समेत कर्मचारी मौजूद रहे।