फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nagar parisad nahan ex president died

कोरोना संक्रमित नप नाहन की पूर्व अध्यक्ष रेखा तोमर नहीं रही

Sun, 25 Apr 2021 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
nagar parisad nahan ex president died
सिरमौर जिला के नाहन नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष रेखा तोमर। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। कोरोना संक्रमण की चपेट में आई नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा रेखा तोमर का रविवार को निधन हो गया। सामान्य उपचार के लिए उनका निजी अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवाया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में ही दाखिल किया गया था। रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। रविवार को नाहन में कोविड प्रोटोकोल के तहत उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

हंसमुख स्वभाव की रेखा तोमर का यूं जाना सबको मर्माहत कर गया है। वह निजी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। काफी दिनों से वह वहां पर उपचाराधीन थी। राजनीति में आने से पहले रेखा तोमर शिक्षिका थीं। ढाई साल तक उन्होंने नगर परिषद का कार्यभार संभाला। उनके कार्यकाल के दौरान शहर में विकास के अनेकों कार्य हुए। उनके निधन पर सिरमौर भाजपा सहित शहर की विभिन्न संस्थाओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री एवं पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विस अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल, विधायक रीना कश्यप, खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला प्रवक्ता राकेश गर्ग, सभी मंडलों के अध्यक्षों सहित ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नसीम मोहम्मद दीदान, साहित्यकार दीन दयाल वर्मा, राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष दलीप सिंह वर्मा, देवी चंद शास्त्री आदि ने रेखा तोमर के निधन पर शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार को दुख से उबरने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि नप अध्यक्षा का कोविड प्रोटोकोल के तहत अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed