फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Move ahead by adopting discipline in life from childhood: Meenakshi

बाल्यकाल से अनुशासन को जीवन में अपनाकर बढ़ें आगे: मीनाक्षी

Thu, 30 Dec 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Move ahead by adopting discipline in life from childhood: Meenakshi
राजकीय उच्च पाठशाला कैंट नाहन में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डीएसपी मीनाक्षी के स? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर) । बाल्यकाल से ही अनुशासन को जीवन में अपनाएं और आगे बढ़ें। आप अपने मुकाम में हमेशा कामयाब होंगे। यह बात राजकीय उच्च पाठशाला कैंट नाहन में वीरवार को अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस उप अधीक्षक (मुख्यालय) मीनाक्षी भारद्वाज ने कही।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं डीएसपी ने छात्राओं से सीधा संवाद किया। छात्राओं से सवाल-जवाब किए और उनके उत्तर दिए। छात्र-छात्राओं ने भी रुचि दिखाते हुए डीएसपी से पुलिस विभाग सहित अपराध और नियमों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुशासन में रहकर अपने जीवन में आगे बढ़ोगे तो हमेशा बुलंदियों तक पहुंचोगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से 18 वर्ष तक वाहन न चलाने की अपील की। साथ ही अपने परिजनों को बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने से रोकने की भी बात कही। इसके अलावा उन्होंने एफआईआर के बारे में भी छात्राओं को विस्तार से बताया। डीएसपी ने कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य हैं। इसलिए नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई नशा करता या बेचता दिखाई दे तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान को गुप्त रखा जाएगा। इस मौके पर उन्होंने घरेलू हिंसा के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में पुलिस स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को खासकर छात्राओं को घरेलू हिंसा और इसके कानूनों पर जागरूक करेगी। इससे पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ पर छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यवाहक मुख्य अध्यापक रुचिका तोमर ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए आभार जताया। इस मौके पर पार्षद अशोक विक्रम, सीएचटी सरोज जसवाल, अध्यापिका शीला जोशी, प्रीति गुप्ता, मोनिका बंसल, पूजा और कमलेश के अलावा बीएड प्रशिक्षु के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.काजल ने कहा कि कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा। डीएसपी मैडम ने बहुत अच्छे ढंग से कानून की जानकारी दी।
2. दिव्यांशी ने कहा कि यातायात नियमों पर बहुत अच्छे ढंग से जागरूक किया गया। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।
3. ज्योति ने कहा कि अमर उजाला के इस कार्यक्रम से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली। नई चेतना का संचार हुआ।
4. बबीता ने कहा कि यातायात नियमों और अनुशासन में रहने के लिए बहुत अच्छे से बताया गया। कार्यक्रम शानदार रहा।
5. इशरत ने कहा कि डीएसपी मैडम ने कानून जानकारी देने के साथ-साथ हम से जो सवाल, जवाब किए, वह बहुत अच्छा लगा।
6. कार्यवाहक मुख्य अध्यापिका रुचिका तोमर ने कहा कि पुलिस की पाठशाला जैसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने में सहायक होते हैं, अमर उजाला की यह अच्छी पहल है।

7. शिक्षिका शीला जोशी ने कहा कि कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी ने महत्वपूर्ण जानकारी बहुत ही रोचक ढंग से साझा की, जिससे बच्चों ने खुद को कार्यक्रम से जुड़ा पाया। ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।

राजकीय कैंट विद्यालय नाहन में अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व अन्य।

राजकीय कैंट विद्यालय नाहन में अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व अन्य।- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed