फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Mother of rape accused in judicial custody

Sirmour News: दुष्कर्म के आरोपी की मां न्यायिक हिरासत में

Sat, 05 Sep 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mother of rape accused in judicial custody
पांवटा साहिब (सिरमौर)। दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी की मां को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए, जिसके बाद उसे नाहन जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी की मां को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में महिला पर उसे अपने बेटे के साथ भेजने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवाया। मामले में पुलिस मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसे अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था।
विज्ञापन

पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ घटना के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी महिला को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नाहन जेल भेजने के आदेश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed