फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   morning jogers club ;ponta organised programme

Sirmour News: यातायात व्यवस्था और स्वच्छता हम सबकी जिम्मेवारी

Fri, 31 May 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
morning jogers club ;ponta organised programme
मॉर्निंग जॉगर्स क्लब पांवटा साहिब की गोष्ठी में शामिल सदस्य: संवाद
यातायात व्यवस्था और स्वच्छता हम सबकी जिम्मेवारी
विज्ञापन

‘अपना शहर अपनी जिम्मेदारी’ गोष्ठी में स्वच्छता और सुरक्षा पर मंथन

मॉर्निंग जॉगर्स क्लब पांवटा साहिब के सभी सदस्यों ने रखे अपने विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। मॉर्निंग जॉगर्स क्लब पांवटा साहिब ने एक नई पहल की है जिसमें शहर को हरा भरा, सुरक्षित व स्वच्छ रखने पर एक गोष्ठी के दौरान विचार मंथन हुआ। इसमें आस्था की नगरी पांवटा साहिब शहर को स्वच्छता और सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा की और उसके समाधान के लिए मिल कर प्रयास करने का आह्वान किया। ये क्लब सदस्य यमुना विहार पार्क में मिल कर स्वच्छ व भ्रमण के लिए बेहतर बनाए रखने को प्रयासरत हैं।

चर्चा के दौरान एनपीएस नारंग एवं अरुण गोयल ने कहा कि सभी के सहयोग से एक बेहतर शहर बनाने का प्रयास सफल हो सकेगा। इसमें सबसे पहले मुद्दा यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है। यातायात नियमों का पालन हम सभी की जिम्मेदारी है। अगर हम सभी नागरिक ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें, सही लेन में चलें और गति सीमा का ध्यान रखें, तो यातायात को सुचारू रूप से चलाया जा सकता है। सभी का सहयोग आवश्यक है ताकि सड़कें सुरक्षित और व्यवस्थित रहें।
विज्ञापन


मॉर्निंग जॉगर्स क्लब पांवटा साहिब कि अपना शहर अपनी जिम्मेदारी विशेष गोष्ठी में एनपीएस सहोता, मधुकर डोगरी, सुधीर वर्मा व सुमेश वर्मा ने कहा कि कूड़ा कचरा सड़कों पर ना फेंक कर कूड़ा वाली गाड़ी को दें क्योंकि हमारे शहर की स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है। जब हम सभी नागरिक कूड़ा-कचरा सड़कों पर फेंकने के बजाय कूड़ा गाड़ी में डालेंगे, तब हमारा शहर स्वच्छ और सुंदर रहेगा। सबके सहयोग से ही हम बीमारियों को रोक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष गुप्ता, मुकेश आर्य संदीप गुप्ता, विपुल जैन व अरविंद मरवाह ने बताया कि शहर को हरा-भरा बनाने के लिए पेड़ लगाने में सहयोग करें हमारे शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने में सभी नागरिकों का सहभाग आवश्यक है। जब हम सभी मिलकर पेड़ लगाएंगे, तब हमारा शहर पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखेगा और स्वच्छ वायु प्रदान करेगा।



संजीव बब्बू, अशोक खुराना व शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सामूहिक प्रयास से स्वच्छ और सुरक्षित शहर का निर्माण स्वच्छ और सुरक्षित शहर का निर्माण सामूहिक प्रयास से ही संभव है। सभी मिलकर स्वच्छता, हरियाली और यातायात नियमों का पालन करेंगे, तब ही हम अपने शहर को एक आदर्श स्थान बना सकते हैं।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed