{"_id":"670684af16f56ce84b080e84","slug":"mock-test-in-1480-schools-of-sirmaur-nahan-news-c-177-1-ssml1028-134210-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर के स्कूलों में 25 हजार विद्यार्थियों ने दी दूसरी मॉक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर के स्कूलों में 25 हजार विद्यार्थियों ने दी दूसरी मॉक परीक्षा
विज्ञापन
सचित्र--
सिरमौर के स्कूलों में 25 हजार विद्यार्थियों ने दी दूसरी मॉक परीक्षा
तीसरी, छठी और नवमीं कक्षा की ओएमआर और ओसीआर बेस्ड हुआ टेस्ट
राष्ट्रीय सर्वेक्षण परीक्षा से पहले योग्यता व गुणवत्ता जांचने के लिए हो रहे टेस्ट
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के 1,480 विद्यालयों में बुधवार को मॉक टेस्ट करवाया गया। करीब 25 हजार विद्यार्थियों ने यह टेस्ट दिया। स्कूलों में तीसरी, छठी व नवमीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए यह टेस्ट ओएमआर और ओसीआर बेस्ड रहा। तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने भाषा, गणित और हमारे आसपास का विश्व.., विषय पर 90 मिनट में 50 सवालों के जवाब दिए।
छठी कक्षा के विद्यार्थियों ने इसी विषय पर 90 मिनट में 50 सवालों के जवाब दिए। नवमीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाषा, गणित, विज्ञान व सामाजिक विषय पर 120 मिनट में 60 सवालों के जवाब दिए।
जिला मुख्यालय नाहन की राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में छठी कक्षा की 45 छात्राओं और नवमीं कक्षा की 56 छात्राओं ने परीक्षा दी। जिला रिसर्च एवं मूल्यांकन समन्वयक एकता शर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा उपनिदेशक अजीत चौहान, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर व जिला परियोजना अधिकारी हिमांशु भारद्वाज के मार्गदर्शन में यह परीक्षा हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण परीक्षा होनी है, इससे पूर्व यह परीक्षा नेशनल अचीवमेंट सर्वे के नाम से ली जाती थी। इस परीक्षा से पूर्व सरकारी स्कूलों में छात्रों की योग्यता व गुणवत्ता जांचने के लिए समग्र शिक्षा की ओर से तीन मॉक टेस्ट करवाए जा रहे हैं। इसमें बच्चों से संबंधित कक्षा के प्रश्न पूछे जा रहे हैं। इन मॉक टेस्ट का उद्देश्य 4 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय सर्वेक्षण परीक्षा के लिए बच्चों को तैयार करना है ताकि वह इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
उन्होंने बताया कि परीक्षा ओएमआर और ओसीआर बेस्ड होने के कारण बच्चे इसमें भी परीक्षा देने के लिए सक्षम रहेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय सर्वेक्षण परीक्षा में रैंक सुधारने के लिए भी यह एक बेहतरीन प्रयास है।
-- -संवाद