फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Missing woman found in forest after 55 hours

55 घंटे बाद जंगल में मिली गुमशुदा महिला

Thu, 22 Jul 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Missing woman found in forest after 55 hours
ददाहू (सिरमौर)। पुलिस ने गुमशुदा महिला को 55 घंटे बाद जंगल से ढूंढ निकाला है। सैनधार क्षेत्र की पराड़ा पंचायत भैनू कांदल निवासी 32 वर्षीय सुनीता देवी बीती 20 जुलाई को लापता हो गई थी। पति कुलदीप से कहासुनी के बाद वह घर से जंगल की ओर गई थी। बरसात से उसने जंगल में रहकर ही समय बिताया। वीरवार को महिला को सिविल अस्पताल ददाहू में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

रेणुका पुलिस ने पूछताछ के लिए महिला के पति को थाने तलब किया है। महिला के भाई भजौंड गांव निवासी यशपाल ने महिला के पति पर मारपीट का आरोप लगाने के साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर इस बारे शिकायत दर्ज करवाई थी। इसे लेकर रेणुका पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर महिला को ढूंढने लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया। इसके दो दिन बाद वीरवार को 55 घंटे की अवधि में महिला को जंगल से ढूंढ निकाला। महिला जंगल में चट्टान के नीचे बैठी हुई थी। वहीं, रहकर उसने अपना समय बिताया। महिला डरी और सहमी हुई है और बयान देने योग्य नहीं है।
विज्ञापन

उधर, रेणुका थाना प्रभारी देवी सिंह नेगी ने बताया कि गुमशुदा महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को घर से ही करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल से ढूंढ निकाला है। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पूछताछ के लिए महिला के पति को भी थाने तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed