{"_id":"65745cd18ab5e3115306897a","slug":"mestro-sports-pratiyogiat-begin-in-ponta-sahib-nahan-news-c-177-1-ssml1030-14312-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की तीन हजार मीटर वॉक में तरसेम सिंह विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की तीन हजार मीटर वॉक में तरसेम सिंह विजेता
विज्ञापन
65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की तीन हजार मीटर वॉक में तरसेम सिंह विजेता
हिमाचल प्रदेश मेस्ट्रो स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से हुआ प्रतियोगिता का आगाज
संवाद न्यूज एजेंंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में शनिवार को दूसरी राज्य स्तरीय मेस्ट्रो स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिता में 30 से 100 आयु वर्ष तक के 400 से अधिक प्रतिभागियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। प्रदेशाध्यक्ष आरएस शर्मा ने बताया कि मेस्ट्रो स्पोर्ट्स में वरिष्ठ वर्ग के खिलाड़ियों 30 लेकर 100 वर्ष आयु या इससे ऊपर के 400 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें वॉलीबाल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, फुटबाल, हॉकी समेत अन्य प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
आरएस शर्मा और जीवन जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम दिन 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 3000 मीटर वॉक में त्रिलोक सिंह, 65 वर्ष में तरसेम सिंह सग्गी प्रथम, 60 वर्ष आयु वर्ग सुरेंद्र सिंह, 55 वर्ष से अधिक वर्ग में हुकम सिंह, 50 वर्ष में रमेश शर्मा , 45 वर्ष आयु से अधिक वर्ग में विशाल शर्मा और 40 वर्ष आयु से अधिक वर्ग में संजय कुमार प्रथम रहे।
वहीं, 3000 मीटर वॉक स्पर्धा में महिला वर्ग की 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में राधा, 55 वर्ष से अधिक वर्ग में कृष्णा वर्मा, 60 से अधिक आयु वर्ग में मंजू रघुवंशी, 65 से अधिक आयु में शकुंतला मेहता प्रथम रहीं।
विज्ञापन
दो दिवसीय प्रतियोगिता का रविवार को समापन होगा।
इससे पहले शनिवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं एक संदेश भी देती हैं। इसमें भाग लेने जा रहे प्रतिभागियों का समाज को फिटनेस व नशे से दूर रहने का एक शानदार संदेश जा रहा है।
खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर मनमोहन शर्मा, आरपी तिवारी, आरएस शर्मा, एमएस राठौर, इंदिरा चौहान, विजय यादव, अर्जुन नागरा, रतन चौहान, त्रिलोक सिंह, राकेश चौधरी, प्रदीप चौहान, मधुकर डोगरी, तरसेम सिंह सग्गी, जवाहर सिंह और जीवन जोशी मौजूद रहे।
संवाद