{"_id":"68f0dc99a6a0980b3c073606","slug":"meritorious-meenakshi-tarushi-and-smriti-were-honored-nahan-news-c-177-1-ssml1030-162578-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मेधावी मीनाक्षी, तारुषि और स्मृति को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मेधावी मीनाक्षी, तारुषि और स्मृति को किया सम्मानित
विज्ञापन
कन्या स्कूल पांवटा में आयोजित गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में मौजूद कॉलेज स्टाफ और भारत
कन्या विद्यालय में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में भारत विकास परिषद की पांवटा शाखा की ओर से गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुंशी राम ने की।
अध्यापकों ने पुष्प वर्षा कर छात्रों का अभिनंदन किया। छात्राओं ने गुरुओं को तिलक लगाकर सम्मानित किया। भारत विकास परिषद पांवटा शाखा के अरुण शर्मा, डॉ. भूपेश धीमान, हेमंत जैन और रजनीश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कक्षा नवमीं की मीनाक्षी, कक्षा दस की तारुषि और जमा एक की स्मृति को प्रशस्ति पत्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बेहतर सेवाओं के लिए वरिष्ठ प्रवक्ता कांता शर्मा को भी सम्मानित किया गया।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अनिल सैनी और रजनीश शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूनम खंतवाल का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।