{"_id":"6a85ab6ddaafe5715e0f9eb5","slug":"members-elected-in-meeting-nahan-news-c-177-1-ssml1028-186501-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सिरमौर में दिखेगा खेल प्रतिभाओं का दम, 25 से शुरू होगी जिला स्तरीय खेलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सिरमौर में दिखेगा खेल प्रतिभाओं का दम, 25 से शुरू होगी जिला स्तरीय खेलें
विज्ञापन
23 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए जिला स्कूल क्रीड़ा संगठन (डीएसएसए) की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मदन लाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिलाभर के स्कूलों से आए लगभग 250 प्रधानाचार्यों, मुख्य अध्यापकों, प्रवक्ताओं और खेल प्रभारियों ने भाग लिया। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मदन लाल और उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने जिले में होने वाली आगामी खेल प्रतियोगिताओं की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। जिले में 25 अगस्त से 23 अक्तूबर तक अंडर-19 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें छात्र-छात्राओं की जिला सांस्कृतिक स्पर्धाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड़ का बाग, छात्राओं की माइनर खेलें वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई, जबकि मेजर खेलें कन्या स्कूल पांवटा साहिब में होंगी। छात्र वर्ग की माइनर खेलें वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागू और मेजर खेलें छात्र स्कूल तारूवाला में करवाने का फैसला लिया गया।
वहीं, छात्रों की इंडोर खेलों का आयोजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारग और छात्रा वर्ग की इंडोर खेलें पीएमश्री स्कूल नाहन में आयोजित करने का फैसला लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से एडीपीईओ प्रीतिका गुरूंग, एडीपीईओ (एलीमेंट्री), वीर सिंह ठाकुर, डीपीई यूनियन अध्यक्ष संजय कुमार, पीईटी यूनियन प्रधान मामा राज कपूर, लेक्चरर फिजिकल एजुकेशन यूनियन प्रधान खजान सिंह, अशोक चौहान, निदेश माटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाक्स
अनिल नागवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष और गुलाब सिंह बने उपाध्यक्ष
पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने पिछले कार्यकाल की गतिविधियों का ब्योरा रखा और पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया। इसके बाद आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी चुनी गई। अनिल कुमार नागवाल (प्रधानाचार्य, मानपुर देवड़ा) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुलाब सिंह (मुख्य अध्यापक, कलाथा) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। गागल शिकोर स्कूल से डीपीई संजय कुमार, मोगीनंद स्कूल से डीपीई सतीश पुंडीर, नघेता स्कूल से जंगबीर ठाकुर को सदस्य नियुक्त किया गया।