फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   doon pahadi sangatha election issue

दून पहाड़ी संगठन का नियमानुसार हो गठन : धनवीर कपूर

Tue, 29 Sep 2026 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
doon pahadi sangatha election issue
अधिकतर सदस्यों को बिना विश्वास में लिए दून पहाड़ी संगठन के चुनाव को लेकर पत्रकार वार्ता करते हु
कहा, सैकड़ों सदस्यों वाले संगठन का फैसला मात्र 40-50 सदस्य कर रहे
विज्ञापन

बिना पूर्व सूचना के नई कार्यकारिणी के गठन से नाराज सदस्यों की प्रेस वार्ता

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब(सिरमौर)। दून पहाड़ी संगठन के चुनाव से पहले अधिकतर सदस्यों को सूचित नहीं किया गया। इसमें सभी संगठन से जुड़े सदस्यों आमंत्रित किया जाना चाहिए था। संगठन से जुड़े सात सौ से अधिक सदस्य है इसमें से कई दिन-रात कार्य करते रहे है। लेकिन मात्र 35-40 लोग नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाता है। सक्रिय सदस्यों को पूछा तक नहीं गया है। इसलिए जबरन थोपा गया फैसला मंजूर नहीं है। इसको तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए। नियमानुसार चुनाव प्रक्रिया से पूरा किया जाए। पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा व पूर्व पार्षद धनवीर कपूर ने सोमवार को ये बात कही।

पूर्व पार्षद नगर परिषद धनवीर सिंह कपूर ने कहा कि दिन-रात संगठन के गठन व मजबूती के लिए पसीना बहाया गया है। आज चंद लोग ही अपने स्तर पर फैसला ले रहे है। इसलिए कमेटी को थोपा नहीं जाए। हो सकता है कि गठित कमेटी को ही सदस्य मान्यता दे दें। लेकिन आमसभा में सभी सदस्यों के समक्ष सर्वमान्य ढंग से गठन किया जाए।
विज्ञापन


संगठन से पांवटा साहिब, शिलाई व रेणुका विधानसभा क्षेत्र के सदस्य शामिल रहे है। इसलिए नाराज सदस्यों ने फैसला लिया है कि मंगलवार को जनरल हाउस में ही सर्वमान्य फैसला किया जाएगा। इसमें गठित कमेटी के सदस्यों समेत सभी संगठन के साथ जुड़े सदस्य शामिल हो। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य खतरी राम, पूर्व पार्षद धनवीर सिंह कपूर, सतीश कपूर, लाल सिंह समेत दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed