{"_id":"6aba74be1db741d2660efe7d","slug":"vaman-dwadshi-mela-nahan-news-c-177-1-ssml1028-190190-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: वामन द्वादशी मेले में उमड़ी भारी भीड़, दुकानदारों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: वामन द्वादशी मेले में उमड़ी भारी भीड़, दुकानदारों के खिले चेहरे
विज्ञापन
सराहां के राज्य द्वादशी मेले में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां(सिरमौर)। राज्यस्तरीय वामन द्वादशी मेले के पांचवें दिन सराहां में भारी भीड़ उमड़ी। मेले में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पहुंचे। मौसम साफ रहने और कार्यालयों में अवकाश होने का भी मेले की रौनक पर असर दिखा। भीड़ बढऩे से दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए।
मेले में लोगों ने कपड़ों, जूतों, खिलौनों और अन्य घरेलू सामान की जमकर खरीदारी की। वहीं, टिक्की, जलेबी सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की दुकानों पर भी दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही।
गौरतलब है कि राज्यस्तरीय सराहां मेला आधिकारिक तौर पर तीन दिवसीय होता है लेकिन इसकी रौनक करीब दस दिनों तक बनी रहती है। पच्छाद, नाहन और सोलन क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मेले में खरीदारी करने पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों के लिए यह मेला सालभर का सामान खरीदने का भी प्रमुख अवसर माना जाता है। कई परिवार कपड़े, जूते और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी पूरे वर्ष के लिए मेले से ही कर लेते हैं।
विज्ञापन
मेले में पहुंचे देवांशु शर्मा, भीम सिंह, आकाश, मधु शर्मा, राकेश शर्मा, रीना, अर्चना शर्मा, दिव्या, नीरा शर्मा और सोम ठाकुर ने बताया कि मेले में हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने मेला स्थल पर साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की मांग की।
-- -संवाद-- -- -- --