फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   utter kashetriya samiti ponta meeting

Sirmour News: समिति ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े वितरित करेगी

Tue, 29 Sep 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
utter kashetriya samiti ponta meeting
उतर प्रदेशीय कल्याण समिति सभा की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी व सदस्य। स्रोत:
उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति पांवटा साहिब इकाई की मासिक बैठक का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति पांवटा साहिब इकाई की मासिक बैठक विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल केदारपुर में आयोजित हुई। समिति के अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में फैसला लिया गया कि समिति ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े वितरित करेगी।
उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति, पांवटा साहिब के अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता और महासचिव राजकिशोर त्यागी ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समिति के सदस्य डॉ. अंकित गुप्ता की दादी प्रेमलता गुप्ता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समिति द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान की प्रगति रिपोर्ट वीरेंद्र कुमार सिंह की ओर से प्रस्तुत की गई। समिति की ओर से आगामी अक्तूबर माह में पांवटा साहिब के ग्रामीण क्षेत्र के एक विद्यालय के गरीब और जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए जाएंगे। इसकी कार्य योजना बनाने का दायित्व विधि सलाहकार संदीप सिंह राजपूत को सौंपा गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में प्रतिदिन रात्रि 9 बजे समिति के व्हाट्सएप ग्रुप में उत्तम प्रदेश अर्थात् उत्तर प्रदेश को जानें नामक ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले तीन विजेताओं को आगामी होली मिलन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। श्री विश्वकर्मा मंदिर, पांवटा साहिब में दैनिक सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में विशेष योगदान देने वाले पांच बच्चों को समिति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सर्व शक्ति भटनागर, ओम कैलाश शर्मा, शैलेंद्र कुमार पांडेय, बृजेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. संजीव गुप्ता, नत्थीमल वर्मा, सुशील कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह, दीनदयाल, संदीप सिंह राजपूत, कपिल वर्मा और राजकिशोर त्यागी उपस्थित रहे।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed