फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   meeting on corona vaccination

जिले के छह निजी अस्पतालों में लगेंगे कोविशील्ड के टीके

Mon, 01 Mar 2021 07:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
meeting on corona vaccination
कोरोना संक्रमण से बचाव के मद्देनजर जिला सिरमौर में टीकाकरण अभियान की बैठक की अध्यक्षता करते उपा? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अब 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का टीकाकरण शुरू हो गया है। वहीं, 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमारी से ग्रस्त लोगों को भी कोविशील्ड के टीके लगेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए छह निजी अस्पतालों को चिह्नित किया है। इसके अलावा जिलेभर में छह अन्य सरकारी अस्पतालों को भी टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को उपायुक्त डॉ. आरके परूथी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिला सिरमौर के प्रधानमंत्री जन आरोग्य मिशन योजना के अंतर्गत पंजीकृत छह निजी अस्पतालों में भी टीके लगेंगे। इनमें दो अस्पताल नाहन जबकि चार पांवटा साहिब में हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण से पूर्व इन अस्पतालों को निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि केवल कोविड प्रोटोकॉल पूरा करने वाले निजी अस्पताल ही कोविड टीकाकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के टीकाकरण के लिए सरकारी मापदंड के अनुसार छह स्थान चिह्नित किए गए हैं। इनमें सिविल अस्पताल ददाहू, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र बनेठी, शंभूवाला, डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फागू और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर-भारापुर शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही अन्य सीएचसी और सिविल अस्पताल के अतिरिक्त प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों में भी कोविड टीकाकरण शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर इजाफा हो रहा है। लिहाजा, लोगों को अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है जिसमें सामाजिक दूरी, सैनिटाइजर का इस्तेमाल, मास्क पहनना आदि शामिल हैं। उन्होंने अपील की है कि बाहर से पंचायतों में आने वाले व्यक्तियों का पहले कोविड टेस्ट करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed