फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   meeting of bjp party

Sirmour News: संगठन को मजबूत करने में महिला कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका

Thu, 18 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
meeting of bjp party
भाजपा जिला महिला मोर्चा की परिचय बैठक में बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर भाजपा महिला मोर्चा की परिचय बैठक वीरवार को भाजपा जिला कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे।

डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा संगठन की ओर से हर बूथ को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में महिला कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। हर बूथ में 10 महिला कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने महिला मोर्चा से इस कार्य को निश्चित समयावधि में पूरा करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने कहा कि मोर्चा प्रदेशभर में बेहतरीन कार्य कर रहा है। महिला मोर्चा सदस्यों को मंडल स्तर पर माह में कम से कम पांच दिन प्रवास पर रहकर संगठन के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले सभी चुनावों में महिला मोर्चा के सदस्यों की विशेष भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में विधायक रीना कश्यप, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, मधु बिंदल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवानी वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला और महिला मोर्चा मंडलों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed