फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   shilai bjp report card

Sirmour News: भाजपा ने 55 करोड़ के विकास दावे के साथ जारी किया शिलाई का रिपोर्ट कार्ड

Mon, 14 Sep 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
shilai bjp report card
-शिलाई का मन, भाजपा के संग पुस्तिका में बलदेव तोमर के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं
विज्ञापन

-स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल और बिजली समेत प्रशासनिक संस्थानों के विस्तार को बताया प्रमुख उपलब्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर के पांच वर्ष के कार्यकाल का विकास रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा है। पार्टी ने शिलाई का मन, भाजपा के संग नाम से पुस्तिका जारी कर दावा किया है कि जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में शिलाई क्षेत्र में 55 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य करवाए गए। पुस्तिका में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली और प्रशासनिक संस्थानों के विस्तार को प्रमुख उपलब्धियों के तौर पर गिनाया गया है।
भाजपा के अनुसार शिलाई में जलशक्ति और विद्युत विभाग के मंडल, जेएमएफसी अदालत, डीएसपी कार्यालय और फायर स्टेशन खोलने के साथ अस्पताल को सिविल अस्पताल में स्तरोन्नत किया गया। इसके अलावा क्षेत्र में विभिन्न विभागों के नए कार्यालय और संस्थान खोलने को भी पार्टी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों में शामिल किया है।
विज्ञापन

पार्टी ने रोनहाट, टिंबी, कफोटा और सतौन जोन के लिए करवाए गए विकास कार्यों का भी पुस्तिका में ब्योरा दिया है। इनमें स्वास्थ्य संस्थानों का स्तरोन्नयन, प्रशासनिक कार्यालय, पीडब्ल्यूडी उपमंडल, आईटीआई, डिग्री कॉलेज, उपतहसील, सड़क और पेयजल योजनाएं शामिल हैं। भाजपा ने 8.23 करोड़ रुपये की पेयजल योजनाओं, बीडीओ कार्यालय के लिए नौ करोड़ रुपये और कफोटा में 33 केवी विद्युत लाइन के लिए चार करोड़ रुपये के प्रावधान समेत कई वित्तीय स्वीकृतियों को अपने विकास दावे का आधार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पुस्तिका में दिए गए आंकड़े और उपलब्धियां भाजपा की ओर से प्रस्तुत किए गए राजनीतिक दावे हैं। पार्टी ने इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर बलदेव सिंह तोमर के कार्यकाल को शिलाई के विकास का प्रमुख दौर बताते हुए आगामी राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है। पुस्तिका में आपसे किए हर वादे निभाए हैं, अबकी बार नई सोच के साथ आए हैं का नारा देते हुए बलदेव सिंह तोमर को हाटी क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर विकल्प बताया गया है। ऐसे में 55 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का दावा आगामी समय में शिलाई की सियासत में भाजपा के प्रमुख मुद्दों में शामिल होता नजर आ रहा है।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed