फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   medical college nahan patients increasing

Sirmour News: मेडिकल कॉलेज नाहन में अवकाश के बाद जुटी मरीजों की भीड़

Tue, 08 Sep 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
medical college nahan patients increasing
मेडिकल कॉलेज की गायनी ओपीडी में उपचार के इंतजार में मरीज। संवाद
-1106 पहुंची ओपीडी, मेडिसिन, हड्डी रोग और त्वचा रोग विभाग में रही अधिक भीड़
विज्ञापन

-मेडिसिन में 232, हड्डी रोग में 149 और बाल रोग विभाग में 177 मरीजों ने करवाया उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ जुटी। अस्पताल की ओपीडी 1106 तक पहुंच गई। सुबह से ही विभिन्न ओपीडी के बाहर मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। इससे दूरदराज के क्षेत्रों से उपचार के लिए पहुंचे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को कुल 643 नए मरीज, जबकि 463 पुराने मरीज दोबारा जांच और उपचार के लिए पहुंचे। सामान्य चिकित्सा विभाग में सबसे अधिक 232 मरीजों ने उपचार करवाया। हड्डी रोग विभाग में 149 और बाल रोग विभाग में 177 मरीजों का पंजीकरण हुआ। महिला एवं प्रसूति रोग विभाग में 116 मरीजों ने जांच करवाई। वहीं, नेत्र रोग विभाग में 97, नाक-कान-गला विभाग में 82, दंत रोग विभाग में 74 और त्वचा रोग विभाग में 69 मरीज पहुंचे। इसके अलावा शल्य चिकित्सा, मानसिक रोग, फेफड़ा रोग और विकिरण चिकित्सा सहित अन्य विभागों में भी मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श और उपचार लिया।
विज्ञापन

मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. विनय कौशिक बताया कि इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव के कारण वायरल संक्रमण और जल जनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। अस्पताल में पहुंचने वाले कई मरीजों में वायरल संक्रमण से संबंधित लक्षण सामने आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि बारिश और मौसम परिवर्तन के दौरान दूषित पानी के कारण जल जनित रोगों का खतरा बढ़ जाता है। लोगों को पानी उबालकर पीना चाहिए और खानपान में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बुखार, उल्टी-दस्त, कमजोरी या अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर समय पर चिकित्सकीय जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज नाहन की प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लों ने बताया कि सोमवार को मेडिकल कॉलेज में करीब 1106 मरीजों की ओपीडी रही। दो दिन के अवकाश के बाद बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि मरीजों को चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध करवाने के साथ स्वास्थ्य देखभाल और बचाव संबंधी उपायों के प्रति भी जागरूक किया गया।

मेडिकल कॉलेज की गायनी ओपीडी में उपचार के इंतजार में मरीज। संवाद

मेडिकल कॉलेज की गायनी ओपीडी में उपचार के इंतजार में मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed