{"_id":"628e75b69a57d81141242426","slug":"malba-fall-downs-on-hrtc-bus-and-two-passengers-injured-nahan-news-sml4100478171","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की बस पर गिरा मलबा, दो यात्रियों को हल्की चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की बस पर गिरा मलबा, दो यात्रियों को हल्की चोटें
विज्ञापन
ददाहू बस अड्डे पर खड़ी निगम की क्षतिग्रस्त बस। संवाद
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी-अंधेरी सड़क पर मलबा गिरने से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को नुकसान पहुंचा है। इस दौरान दो सवारियों को भी हल्की चोटें आई हैं। पत्थर लगने से बस की खिड़की और दरवाजों के शीशे टूट गए।
जानकारी के अनुसार रेणुकाजी-अंधेरी सड़क पर निगम की बस (एचपी18बी -7319) पर गत देर रात दनोई के समीप सड़क बंद होने के कारण ददाहू बस अड्डे पर लौट रही थी। इसी दौरान बस मलबे की चपेट में आ गई। इसमें परिचालक की तरफ की खिड़की व दरवाजों के शीशे टूट गए।
बस में सवार संगड़ाह निवासी नेहा और रणफुआ निवासी प्रकाश शर्मा के पांव में मामूली चोटें आईं हैं। बस में 17 लोग सवार थे। उधर, निगम के कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण चालक बस को वापस अड्डे ला रहा था। इतने में मलबा बस पर भी गिरा गया। इससे परिचालक की तरफ के खिड़की व दरवाजे के कुछ शीशे क्षतिग्रस्त हुए हैं। बस को ददाहू अड्डे पहुंचाया गया है। सभी सवारियां सुरक्षित हैं।