{"_id":"6521588c3249bffe930deca4","slug":"madel-nahan-stood-allround-best-nahan-news-c-177-1-ssml1028-9958-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अंडर-12 खेलकूद में मॉडल नाहन को चुना सर्वश्रेष्ठ जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अंडर-12 खेलकूद में मॉडल नाहन को चुना सर्वश्रेष्ठ जोन
विज्ञापन
सचित्र-- -
अंडर-12 खेलकूद में मॉडल नाहन को चुना सर्वश्रेष्ठ जोन
जमटा जोन के आदर्श और मॉडल की हर्षिता रही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
विधायक अजय सोलंकी ने विजेता और उपविजेताओं को नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन शिक्षा खंड की ब्लॉक स्तरीय 28वीं अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता में मॉडल नाहन को ऑल राउंड बेस्ट के खिताब से नवाजा गया। इसमें जमटा जोन के आदर्श और मॉडल नाहन की हर्शिता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में पुरस्कृत किया गया।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला जमटा में आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि जमटा पंचायत के प्रधान जगदीश पुंडीर, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी महिमा दत्त शर्मा, प्रबंधक सचिव नीलम राणा, दुर्गा युवा मंडल के प्रधान व सीएचटी नरेंद्र मोहिल विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान छात्र व छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में मॉडल नाहन ने ट्राॅफी हासिल की। जबकि जमटा जोन उपविजेता रहा। इसी प्रकार छात्र वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में मॉडल जोन विजेता, जमटा जोन उपविजेता रहा। छात्र वर्ग की बैडमिंटन स्पर्धा में मॉडल नाहन जोन ने बाजी मारी। छात्र और छात्रा वर्ग की खो-खो स्पर्धां में जमटा जोन पहले और मॉडल नाहन दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
समूहगान में मॉडल नाहन ने पहले स्थान पर जीत दर्ज की।
छात्र वर्ग की शतरंज स्पर्धा में मॉडल जोन पहले व थाना कसोगा जोन दूसरे स्थान पर रहा। जबकि छात्रा वर्ग में थाना कसोगा जोन पहले और मॉडल नाहन जोन दूसरे स्थान पर रहा। दो दिन चली इस प्रतियोगिता में चार जोन के 112 छात्र-छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लिया।
-- -- संवाद