फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Maa Dukh Bhanjani's Grand Jyoti Milan Yatra taken out in Dadahu

Sirmour News: ददाहू में निकाली मां दुख भंजनी की भव्य ज्योति मिलन यात्रा

Thu, 16 Mar 2023 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Maa Dukh Bhanjani's Grand Jyoti Milan Yatra taken out in Dadahu
ददाहू में मां दुख भंजनी की भव्य ज्योति मिलन यात्रा के दौरान मौजूद महिलाएं। संवाद
ददाहू (सिरमौर)। चैत्र नवरात्रों के उपलक्ष्य पर महाकाली मां दुख भंजनी मंदिर अंबाला शहर (हरियाणा) के सौजन्य से वीरवार को ददाहू में ज्योति मिलन यात्रा का भव्य आयोजन हुआ। सिद्ध शक्तिपीठ मां भंगायणी मंदिर हरिपुरधार से मांं की पावन ज्योति को रेणुका लाया गया।
विज्ञापन

यहां ज्योति मिलन यात्रा का विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच भव्य स्वागत किया गया। तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर, एसएचओ रेणुका रंजीत राणा और ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग ने ज्योति मिलन यात्रा का विधिवत शुभारंभ करते हुए शिव मंदिर की ओर रवाना किया।
विज्ञापन

बैंड, बाजे, ढोल, नगाड़े एवं डीजे की धुन पर यह यात्रा निकाली गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने इसका आशीर्वाद प्राप्त किया। मां दुख भंजनी की पावन ज्योति को पालकी में शिव मंदिर ददाहू पहुंचाया गया। यहां मंत्रोच्चारण के बीच उनकी महाआरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लोगों ने नारियल की भेंट को मां के चरणों में अर्पित किया। मां दुख भंजनी मंदिर अंबाला शहर के संचालक पंकज शर्मा ने बताया कि मां के सिद्ध शक्तिपीठों की ज्योतियों को एकत्रित करके श्रद्धालुओं को एक स्थान पर उनके दर्शन करवाए जाते हैं। मां दुख भंजनी अपनी बहन मां भंगायणी से मिलकर लौटी है।

इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान नरेश गोयल, महिला मंडल की प्रधान नीलम अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, दीपक जोशी, विनोद अग्रवाल, वरुण शर्मा, अशोक अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता एवं नारायण सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed