फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   MA in economics n Hindi will started

पांवटा कॉलेज में शुरू होंगी एमए इकॉनोमिक्स और हिंदी

Mon, 12 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पांवटा
ब्यूरो/अमर उजाला/पांवटा Updated Mon, 12 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
MA in economics n Hindi will started
पपांवटा में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गुरु की नगरी पांवटा साहिब के एक दिवसीय दौरे के दौरान नई सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने पांवटा कॉलेज में इकॉनोमिक्स और हिंदी में एमए की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने जहां 2.63 करोड़ रुपये से बने कॉलेज के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। वहीं, कॉलेज में चार करोड़ की लागत से बनने वाले शैक्षणिक भवन का नींव पत्थर भी रखा।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 116 कॉलेज और 15500 स्कूल हैं। इनमें बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। अधर में लटके नाहन कॉलेज भवन को उन्होंने छह महीने के भीतर तैयार करने के आदेश दिए। लंबे अरसे से लटके इस भवन के कार्य पर आक्रामक हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर हाल में कॉलेज छह महीने में बनना चाहिए। इसके लिए चाहे तीन शिफ्टों में ही काम करवाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नया शैक्षणिक भवन करीब सबा चार करोड़ रुपये से बनेगा। इसके लिए अभी तक सरकार 1, 28,90,222 रुपये लोक निर्माण विभाग को जारी कर चुकी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने पारंपरिक तरीके से शॉल और हिमाचली टोपी पहना कर स्वागत किया। उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह ने भी विशेष रूप से मौजूद रही। कॉलेज प्राचार्य डॉ. किरण वीर सिंह एवं डॉ. अलका चौहान ने प्रतिभा सिंह को शॉल पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक किरनेश जंग ने माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष महाविद्यालय से संबंधित मांगें रखीं। महाविद्यालय के छात्र परिषद के पदाधिकारियों एवं छात्र संगठन के प्रतिनिधियों की मांग पर कॉलेज परिसर में प्रत्येक माह 2 दिन बस पास काउंटर सुविधा प्रदान करवाने तथा प्रतिदिन स्थानीय बस स्टैंड से कॉलेज के लिए सुबह एवं शाम को लोकल बस सेवा शुरू करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की। इस अवसर पर सीपीएस विनय कुमार, पांवटा के विधायक किरनेश जंग, अध्यक्ष हिमफेड अजय बहादुर, अध्यक्ष रोजगार सृजन एवं संसाधन संचालन समिति हर्षवर्धन चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, ओंकार सिंह, अश्वनी शर्मा, नगर पालिका पांवटा साहिब प्रतिनिधि, जिला प्रशासन तथा उपमंडल के सभी सरकारी विभागों के अधिकारी, कॉलेज प्राचार्य डॉ. किरण वीर सिंह सहित समस्त स्टाफ, पीटीए कार्यकारिणी सदस्य और केंद्रीय छात्र परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed