फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   lpg rate final in nahan city

नाहन के सभी वार्डों में 568 में मिलेगा सिलेंडर

Fri, 18 Mar 2016 07:24 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Fri, 18 Mar 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
lpg rate final in nahan city
gas cylender, jhansi news - फोटो : demo pice

 जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर बीसी बड़ालिया ने हिमाचल प्रदेश मुनाफाखोरी तथा जमाखोरी आदेश 1977 के तहत अधिसूचना जारी करके जिला सिरमौर के विभिन्न स्थानों के लिए 14.2 किलोग्राम वजन के रसोई गैस सिलेंडरों के लिए मजदूरी सहित दरें निर्धारित की हैं।

विज्ञापन



अधिसूचना के अनुसार नाहन शहर एवं नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 से 13 में 14.2 कि. ग्राम वजन के सिलेंडर की कीमत 568.50 रुपये तथा छावनी क्षेत्र, आरएंडटी फैक्टरी, चिड़ावाली तथा जाब्बल का बाग के लिए 571 रुपये निर्धारित किए हैं। इसी प्रकार ग्रामीण गैस एजेंसी के तहत जुड्डा का जोहड़, बिक्रमबाग, संभूवाला, बनकलां, बोहलियों, बड़ाबन, रामाधौन, पिपलीवाला, भूड़, कून, तालों, मालोंवाला तथा नैरला में गैस सिलेंडर 570.50 रुपये में मिल सकेगा।
विज्ञापन



कालाअंब, नागल-सुकेती में सिलेंडर 573.50 में मिलेगा तथा कौलांवालाभूड, क्यारी, सैन की सेर तथा बनेठी में यह सिलेंडर 575.50 में मिलेगा, जबकि सरांहा, गागल सिकोर और बोहलघाट में इन सिलेंडरों की कीमत 576.50 निर्धारित की गई है। इसी प्रकार लानाबांका में इसकी दर 580.50 और बसाहां में 581.50 रुपये होगी, जबकि नैना-टिक्कर और प्रेमनगर में यह दर 583.50 रुपये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed