फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   lpg cylinder problem in sataun

Sirmour News: गैस के इंतजार में दोपहर से शाम तक बस स्टैंड पर डटे रहे ग्रामीण

Mon, 14 Sep 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
lpg cylinder problem in sataun
देर शाम को सतौन में गैस सिलिंडर की डिलीवरी लेते लोग। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र की सतौन पंचायत में शनिवार को गैस सिलिंडर लेने पहुंचे ग्रामीणों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ग्रामीण दोपहर से बस स्टैंड पर गैस की गाड़ी का इंतजार करते रहे और शाम करीब छह से सात बजे के बीच आपूर्ति पहुंचने पर सिलिंडर मिल सके। इससे ग्रामीणों में गैस एजेंसी की वितरण व्यवस्था को लेकर रोष है।
ग्रामीण रंगी लाल और चत्तर सिंह ने बताया कि शिलाई की गैस एजेंसी की ओर से सतौन में हर माह 12 और 28 तारीख को गैस की आपूर्ति की जाती है। शनिवार को ग्रामीण दोपहर से बस स्टैंड पर गैस का इंतजार करते रहे। देर शाम तक गाड़ी नहीं पहुंचने के कारण उन्हें घर लौटना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गैस एजेंसी का ट्रक सतौन की तिब्बती कॉलोनी में खड़ा किया जाता है और वहां से छोटी गाड़ियों के माध्यम से बाजार व गांवों में सिलिंडर वितरित किए जाते हैं। बस स्टैंड क्षेत्र में सबसे आखिर में आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस एजेंसी संचालक विजेंद्र ने बताया कि सतौन में गैस ट्रक खड़ा करने में परेशानी होती है। छोटी गाड़ियों से बाजार और आसपास के गांवों में आपूर्ति करनी पड़ती है। बाजार में वाहनों को साइड देने में दिक्कत होने के कारण वितरण में समय लग जाता है। उन्होंने कहा कि शाम तक ग्रामीणों को गैस की आपूर्ति कर दी गई, ताकि कोई भी उपभोक्ता गैस से वंचित न रहे।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed