फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   long wait for the bus

बसों के लिए पहले लंबा इंतजार, फिर भीड़ में करना पड़ा सफर

Thu, 10 Nov 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
long wait for the bus
दिल्ली गेट बस ठहराव से पांवटा और कालाअंब जाने के लिए बस का इंतजार करतीं सवारियां। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। परिवहन निगम की 100 बसें चुनाव ड्यूटी पर जाने के कारण जिले में वीरवार को लोगों को अपने गंतव्यों तक जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोगों को बस ठहराव पर पहले लंबा इंतजार करना पड़ा, इसके बावजूद जब बसें मिली तो भारी भीड़ में सफर करना पड़ा। परिवहन निगम की 100 बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने से जिले में 95 फीसदी रूट बंद रहे। हालांकि जिले में लंबी दूरी और कुछ ग्रामीण रूटों पर बसें चलीं। नाहन बस स्टैंड और दिल्ली गेट बस ठहराव पर लोग बसों का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

समय दोपहर 1:15 बजे। स्थान बस ठहराव दिल्ली गेट। यहां पर शिमला, राजगढ़ और रेणुकाजी जाने के लिए सवारियां बस का इंतजार कर रही थीं। बोहल घाट के उदय सिंह ने बताया कि वीरवार को नाहन-बागथन-राजगढ़ रूट पर बस नहीं आई है। वे सुबह लिफ्ट लेकर नाहन पहुंचे हैं, अब वापस जाने के लिए मुश्किल हो रही है। पालर के राजेश ने बताया कि वे एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें दोपहर 1:30 बजे निजी बस मिलेगी। सुबह भी भारी भीड़ में नाहन पहुंचे हैं, अब वापस जाने की चिंता हो रही है।
विज्ञापन

कौलांवालाभूड़ के रमेश ने बताया कि वे आधा घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। नाहन -कौलांवालाभूड मार्ग पर जाने वाली निगम की अधिकतर बसें बंद हैं। केवल निजी बसें चल रही हैं। बिरला के राधेश्याम ने बताया कि वे एक घंटे से अधिक समय से बस का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को लाने और ले जाने के लिए प्रशासन के आग्रह पर निगम ने 100 बसें भेजी हैं। ऐसे में जिले के अधिकतर ग्रामीण रूट बंद हैं। लोगों को आने वाले तीन दिन तक इस समस्या से जूझना पड़ेगा। 14 नवंबर से परिवहन निगम की सेवाएं सुचारु होंगी।

निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ठ ने बताया कि निगम की 100 बसें चुनाव ड्यूटी पर भेजी गई हैं। इसके चलते 95 फीसदी रूट प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि लंबी दूरी और कुछ लोकल रूटों पर बसें भेजी जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपने स्तर पर आवागमन की व्यवस्था करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed