{"_id":"6ac79bc67c7963d69b0c6ebe","slug":"ljp-will-field-candidates-for-all-68-assembly-seats-in-himachal-nahan-news-c-177-1-ssml1028-191015-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: लोजपा हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: लोजपा हिमाचल की सभी 68 विधानसभा सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
Fri, 09 Oct 2026 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
नाहन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते लोजपा के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र। संवाद
प्रेसवार्ता: सचित्र--
नाहन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र विदूड़ी का बड़ा ऐलान
बोले- संगठन को मजबूत कर नए विजन के साथ आगे बढ़ेगी पार्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) आगामी विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की दिशा में काम करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और नए विजन के साथ आगे बढ़ने की रणनीति तैयार की जा रही है। यह बात लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र विदूड़ी ने नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान कही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौहान भी मौजूद रहे।
विदूड़ी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कालाअंब से नाहन तक सड़क की हालत दयनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे क्षेत्रों की स्थिति भी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि लोजपा आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और प्रदेश के विकास के लिए नए विजन के साथ काम करेगी।
खेल क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल में खिलाड़ियों के लिए प्रभावी खेल नीति का अभाव है। पार्टी सत्ता में आने पर खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ठोस नीतियों को प्राथमिकता देगी।
विज्ञापन
नाहन में स्टील प्लांट नहीं लगने का मुद्दा उठाया
विदूड़ी ने कहा कि लोजपा के पूर्व विधायक दिवंगत सदानंद चौहान ने अपने कार्यकाल में नाहन में स्टील प्लांट लाने की पहल की थी, लेकिन तत्कालीन सरकार ने इसे नाहन के बजाय कांगड़ा भेज दिया। उन्होंने कहा कि यदि प्लांट नाहन में स्थापित होता तो क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते और बेरोजगारी कम करने में मदद मिलती। प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौहान ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अपने पिता एवं पार्टी के पूर्व विधायक स्वर्गीय सदानंद चौहान के सपनों को साकार करने के लिए नाहन सहित पूरे प्रदेश में लोजपा संगठन को मजबूत किया जाएगा।