Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   lift problem in sarnha hospital

Sirmour News: शोपीस बनकर रह गई सराहां अस्पताल में लगी लिफ्ट

Fri, 17 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
lift problem in sarnha hospital
-तकनीशियन न होने से लोगों को नहीं मिल रहा लाभ
विज्ञापन


-मरीजों को चढ़नी पड़ रही चार मंजिल की सीढ़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र की 34 पंचायतों को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले सराहां सिविल अस्पताल में लगाई गई लिफ्ट मरीजों के लिए शोपीस बनकर रह गई है। अस्पताल में लिफ्ट लगने के बाद से अब तक यह मरीजों के उपयोग के लिए शुरू नहीं हो पाई है, जिससे लोगों में रोष है।

लिफ्ट के बंद रहने के कारण मरीजों को तीन से चार मंजिल तक सीढ़ियों से आना-जाना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को इससे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई मरीज ऐसे भी आते हैं जिन्हें सीढ़ियां चढ़ने-उतरने या व्हीलचेयर मार्ग पर चलने में दिक्कत होती हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सिविल अस्पताल के नए चार मंजिला भवन में मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई गई थी। सबसे ऊपरी मंजिल पर स्पेशल वार्ड बनाया गया है, जबकि नीचे अन्य वार्ड और विभाग संचालित हैं। इसके बावजूद लिफ्ट नियमित रूप से संचालित नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराहां पंचायत की पूर्व प्रधान सुरती चौहान, बाग पशोग पंचायत की पूर्व प्रधान राजेश्वरी शर्मा, पंचायत समिति की पूर्व अध्यक्ष उषा तोमर, अनिल शर्मा, राकेश कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, तारा दत्त शर्मा, नरेश कुमार, धर्म दत्त और प्रदीप कुमार सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने लिफ्ट को नियमित रूप से चलाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि लिफ्ट को चलाने के लिए तकनीशियन नियुक्त किया जाए, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।


बीएमओ पच्छाद डॉ. पुनीत शर्मा ने बताया कि लिफ्ट की समय-समय पर जांच की जाती है और इसे चलाया भी जाता है। तकनीशियन की कमी के कारण इसे नियमित रूप से संचालित नहीं किया जा रहा। जैसे ही तकनीशियन उपलब्ध होगा, लिफ्ट को सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed