{"_id":"6ac6420ddc4e64140b060154","slug":"lhelkood-in-manpur-devda-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-190951-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पुरुवाला/पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में आयोजित होने वाली 67वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (प्रमुख खेल, छात्रा वर्ग) की तैयारियां जोरों पर हैं। 11 से 14 अक्तूबर तक होने वाली प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उप निदेशक विद्यालय शिक्षा (माध्यमिक) सिरमौर एवं आयोजन सचिव डॉ. मदन लाल ने विद्यालय परिसर, खेल मैदानों और विभिन्न व्यवस्था समितियों की तैयारियों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेल मैदानों की स्थिति, खिलाड़ी छात्राओं के रहने और खाने की व्यवस्था, सुरक्षा और विभिन्न समितियों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन से जुड़े अधिकारियों और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश भर से आने वाली खिलाड़ी छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल नागवाल, शिक्षक व गैर-शिक्षक स्टाफ, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्य और क्रीड़ा संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अनिल नागवाल ने उप निदेशक को आश्वस्त किया कि विद्यालय प्रशासन और समस्त स्टाफ प्रतियोगिता के सफल एवं सुचारू आयोजन के लिए पूरी तरह समर्पित है।
विज्ञापन
-- -- -- --