Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   language progeam in ponta college

Sirmour News: रूपविज्ञान, शब्द-रचना, उपसर्ग और प्रत्यय पर डाला प्रकाश

Mon, 20 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
language progeam in ponta college
पांवटा साहिब कॉलेज में अंग्रेज़ी भाषा के ज्ञानवर्धक व्याख्यान कार्यक्रम की मुख्य वक्ता  प्रो. र
पांवटा साहिब कॉलेज में अंग्रेजी भाषा की ध्वन्यात्मकता एवं रूपविज्ञान पर हुआ व्याख्यान
विज्ञापन



-मुख्य वक्ता प्रो. रीना चौहान ने दी जानकारी, विद्यार्थियों ने दिखाई सक्रिय सहभागिता


-कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने प्रश्नों एवं शंकाओं को किया दूर

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की ओर से आइक्यूएसी पांवटा साहिब के सहयोग से “अंग्रेजी भाषा की ध्वन्यात्मकता एवं रूपविज्ञान” विषय पर एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सोलन कॉलेज से सहायक प्राध्यापक (अंग्रेजी) प्रो. रीना चौहान उपस्थित रहीं।

मुख्य वक्ता ने अपने व्याख्यान में अंग्रेजी भाषा की ध्वन्यात्मकता के अंतर्गत ध्वनियों, उच्चारण, ध्वनि-प्रणाली तथा उनके प्रयोग को सरल एवं स्पष्ट रूप में समझाया। साथ ही, रूपविज्ञान के अंतर्गत शब्द-रचना, उपसर्ग, प्रत्यय एवं शब्द-निर्माण की प्रक्रियाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से विषय को समझने में सहायता प्रदान की।
विज्ञापन


व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई तथा अपने प्रश्नों एवं शंकाओं को प्रस्तुत किया, जिनका समाधान प्रो. चौहान की ओर से संतोषजनक ढंग से किया गया। पूरा सत्र अत्यंत रोचक, प्रभावशाली एवं संवादात्मक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में एमए अंग्रेजी के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. उत्तमा पांडे, डॉ. दीपाली शर्मा व प्रो. शीतल भी उपस्थित रहीं।

आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. दीपाली शर्मा ने बताया कि इस सत्र का आयोजन विद्यार्थियों के अंग्रेजी भाषा की ध्वन्यात्मकता संबंधी ज्ञान को बढ़ाने तथा अंग्रेजी शब्दों के उच्चारण से जुड़ी शंकाओं का समाधान करने के उद्देश्य से किया गया था। कार्यक्रम के अंत में डॉ. दीपाली भंडारी ने मुख्य वक्ता प्रो. रीना चौहान का इस ज्ञानवर्धक व्याख्यान के लिए आभार व्यक्त किया।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed