{"_id":"68a30f12721b43b8c509ee6f","slug":"landslides-in-markanda-river-nahan-news-c-177-1-nhn1002-157428-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कालाअंब में शिवालिक कॉलोनी के मकानों पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कालाअंब में शिवालिक कॉलोनी के मकानों पर मंडराया खतरा
विज्ञापन
कालाअंब स्थित शिवालिक कॉलोनी का मारकंडा नदी से हुआ भूमि कटाव। संवाद
कालाअंब में शिवालिक कॉलोनी के मकानों पर मंडराया खतरा
मारकंडा नदी में लगातार भूमि-कटाव से गहराती जा रही समस्या
तटीकरण कार्य शुरू न होने से मुख्य मार्ग और मकान आए खतरे की जद में
संजय गुप्ता
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब स्थित मारकंडा नदी में भूमि-कटाव की समस्या लगातार गहराती जा रही है। नदी के किनारे बसी शिवालिक कॉलोनी के लोग हर बरसात के मौसम में भय के साये में जीने को मजबूर हैं। अब तक तटीकरण कार्य शुरू न होने के कारण यहां के दर्जनों मकान और मुख्य मार्ग खतरे की जद में आ गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज बारिश के दौरान नदी का जल स्तर अचानक बढ़ने से किनारों पर मिट्टी कटाव तेजी से बढ़ जाता है। कई परिवार पूरी रात जागकर ही गुजारते हैं ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में समय रहते सुरक्षित स्थान पर जा सकें।
स्थानीय लोगों में दर्शन सैनी, उपमा धीमान, स्वाति सैनी, बसंत लाल, अंजू, ओमप्रकाश, देव कुमार, जाबिर अली, पंकज, दीपक, राममूर्ति और मेनका देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि लगभग दो दर्जन घर सीधे भू-कटाव की चपेट में हैं।
विज्ञापन
पिछले वर्ष भी बरसात के दौरान हालात बेहद खतरनाक हो गए थे। उस समय कॉलोनीवासियों ने आपसी सहयोग से करीब दो लाख रुपये जुटाकर नदी में डंगे लगाए थे, लेकिन यह उपाय भी नाकाफी साबित हुआ। लोगों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों की ओर से उन्हें यह आश्वासन दिया गया था कि भूमि-कटाव रोकने के लिए एक प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है, जो स्वीकृत भी हो चुका है। बजट जारी न होने के कारण तटीकरण कार्य अब तक अधर में लटका हुआ है।
लोगों ने बताया कि भूमि-कटाव से केवल मकान ही नहीं बल्कि क्षेत्र का मुख्य मार्ग भी प्रभावित हुआ है। बरसात के दिनों में सड़क का हिस्सा टूटने के कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाकर दूसरे मार्गों से आना-जाना पड़ रहा है। लोगों का मानना है कि यदि जल्द तटीकरण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आने वाले वर्षों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
सिंचाई विभाग नारायणगढ़ (अंबाला) की सहायक अभियंता शिखा बंसल ने बताया कि मारकंडा नदी में भूमि-कटाव रोकने के लिए प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा, तटीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अभी बरसात का मौसम होने के कारण कार्य संभव नहीं है।
....संवाद