फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   land issues

Sirmour News: 3 बीघा भूमि का कब्जा लौटाने के आदेश, कोर्ट का वादी के पक्ष में फैसला

Mon, 20 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
land issues
वादी के पक्ष में अवैध कब्जे के लिए मांगे गए हर्जाना की मांग खारिज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। सिविल अदालत ने करीब सात वर्ष पुराने भूमि कब्जा विवाद में प्रतिवादियों को तीन बीघा भूमि का खाली कब्जा वादी नैन सिंह को सौंपने का निर्देश दिया है। हालांकि अदालत ने वादी की हर्जाना देने की मांग खारिज कर दी।

वादी नैन सिंह ने वर्ष 2019 में अदालत में दावा दायर कर आरोप लगाया था कि शिलाई क्षेत्र की उसकी 3 बीघा घासनी भूमि पर पड़ोसी पक्ष ने जबरन कब्जा कर लिया। वादी ने बताया कि वर्ष 2013 और 2014 में भी भूमि में हस्तक्षेप को लेकर विवाद हुआ था। इसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। बाद में निषेधाज्ञा का आदेश भी उसके पक्ष में पारित हुआ, लेकिन अक्तूबर 2019 में प्रतिवादियों ने दोबारा भूमि पर कब्जा कर लिया। वहीं, अमर सिंह एवं अन्य 9 प्रतिवादियों ने अदालत में कब्जे के आरोपों से इनकार किया।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि विवादित भूमि पर वादी का स्वामित्व रिकॉर्ड से सिद्ध है और प्रतिवादियों ने भी इसे चुनौती नहीं दी। न्यायालय ने माना कि दोनों पक्षों के बीच सीमा विवाद अवश्य है, लेकिन इससे वादी के स्वामित्व अधिकार प्रभावित नहीं होते। अदालत ने कहा कि कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की सही पहचान कराई जाएगी। इससे सीमा विवाद भी स्पष्ट हो जाएगा। सिविल जज विकास कपूर ने वादी के पक्ष में पारित निर्णय में प्रतिवादियों को तीन बीघा का खाली कब्जा वादी को सौंपने का आदेश दिया। वहीं, अवैध कब्जे के लिए मांगा गया वार्षिक हर्जाना स्वीकार नहीं किया गया।--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed