{"_id":"6533d84b835eaeff2d072b46","slug":"lakhs-rupees-properity-burnt-in-iti-confrence-hall-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1027-11130-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आईटीआई नाहन के कांफ्रेंस हॉल में लगी आग, आठ लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आईटीआई नाहन के कांफ्रेंस हॉल में लगी आग, आठ लाख का नुकसान
विज्ञापन
आईटीआई नाहन में आग से जला सामान। संवाद
सचित्र
आईटीआई नाहन के कांफ्रेंस हॉल में लगी आग, आठ लाख का नुकसान
कुर्सियां, टेबल, पंखे, प्रोजेक्टर आदि सामान जला, वायरिंग को भी क्षति
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सरकारी आईटीआई नाहन के कांफ्रेंस हॉल में शनिवार को आग से लाखों का सामान जल गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आईटीआई के काफ्रेंस हाल में शनिवार सुबह 11:00 बजे के आसपास अचानक आग लग गई। इस दौरान हॉल में रखी 10 कुर्सिंया, एक टेबल, पंखें, एलईडी प्रोजेक्टर और रूफ सीलिंग और वायरिंग जल गई। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। इस बीच संस्थान का स्टाफ और बच्चे भी आग बुझाने में लग गए। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा आग पर काबू पा लिया गया था।
दमकल विभाग ने मौके का मुआयना किया और आग से नुकसान का आंकलन भी किया। दमकल विभाग के अनुसार संस्थान में 8 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। दमकल विभाग के फायर अधिकारी रामकुमार ने बताया कि आईटीआई में शॉट सर्किट से आग लगी थी। इससे 8 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।