फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Lakhs of jewels stolen from teacher's house in Shilai

लाखों रुपये के आभूषण चुराकर फरार हुए चोर

Thu, 29 Apr 2021 07:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of jewels stolen from teacher's house in Shilai
शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई के मुख्य बाजार में एक शिक्षक के घर से चोरों ने लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ किया है। शिक्षक परिवार सहित अपने पुश्तैनी घर बेला गांव गया हुआ था। इसकी का फायदा उठाकर चोर घर में दाखिल हुए और लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृजलाल ठाकुर निवासी मुख्य बाजार शिलाई नजदीक बस स्टैंड 26 अप्रैल को अपने वारिवार के साथ पुश्तैनी घर बेला गया हुआ था। 27 अप्रैल को वह वापस शिलाई पहुंचा तो मकान की छत्त पर लगे गेट का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन

भीतर दाखिल होने पर उन्होंने पाया कि दोनों कमरों का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। कमरे में रखी गोदरेज की एक छोटी अलमारी में उन्होंने सोने और चांदी के आभूषण रखे थे। चोर यह तमाम आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी हुए आभूषण में सोने का एक हार, कान के झुमके, एक सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र और चांदी की दो पायल शामिल हैं। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चोरों को पकड़ने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed