{"_id":"6a96c3b4bd84ef112a06c7a8","slug":"kyari-and-kaulawalabhud-won-the-kabaddi-matches-and-entered-the-next-stage-nahan-news-c-177-1-ssml1028-187659-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: क्यारी और कौलावालाभूड़ ने कबड्डी के मैच जीत अगले चरण में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: क्यारी और कौलावालाभूड़ ने कबड्डी के मैच जीत अगले चरण में किया प्रवेश
विज्ञापन
सुरला शिक्षा खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का प्रताप ठाकुर ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सुरला शिक्षा खंड की अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालियों में शुरू हुई। इसमें 16 स्कूलों के 119 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी प्रताप ठाकुर ने किया। मंच का संचालन क्यारी स्कूल के शारीरिक शिक्षक विपिन कुमार ने किया। शारीरिक शिक्षक पालियों जगदीश चंद ने खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की रूपरेखा पेश की।
प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी, बैडमिंटन के मैच खेले गए। कबड्डी में क्यारी और कौलावालाभूड़ ने शुरूवाती मैच जीत अगले चरण में प्रवेश पाया। जबकि बैडमिंटन में बलसार, खैरी और बर्मापापड़ी ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश पाया। इस अवसर पर पालियों स्कूल के प्रधानाचार्य नवीन शर्मा समेत विभिन्न स्कूलों से आए शारीरिक शिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे।