{"_id":"66e8379a864795a8100792c3","slug":"kusti-pratiyogita-in-saranha-nahan-news-c-177-1-nhn1001-132594-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सोलन के प्रिंस को हराकर मंडी के मुकेश ने जीती माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सोलन के प्रिंस को हराकर मंडी के मुकेश ने जीती माली
विज्ञापन
सराहां में राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेेले के दौरान दंगल का मजा लेते दर्शक। संवाद
सोलन के प्रिंस को हराकर मंडी के मुकेश ने जीती माली
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। सराहां में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले के दूसरे दिन हिमाचल के पहलवानों के लिए दंगल का आयोजन किया गया।
इस दौरान रखी गई स्पेशल दंगल में मुकेश कुमार जिला मंडी ने सोलन के प्रिंस पहलवान को हराकर फाइनल माली अपने नाम की। फाइनल माली 36 हजार रुपये की रखी गई थी। दूसरे दिन की कुश्ती में यह शर्त मान्य रखी गई थी कि जो कुश्ती होगी उसमें मात्र हिमाचल के पुरुष व महिला पहलवान ही भाग ले सकेंगे। इससे हिमाचल के कई पहलवानों को मौका मिला।
हिमाचली पहलवानों में पहला सेमीफाइनल वीर सिंह व प्रिंस पहलवान के बीच में हुआ जिसमें प्रिंस ने वीर सिंह को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल चेतन व मुकेश के बीच हुआ जिसमें मुकेश ने चेतन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
उधर, इस दौरान दंगल देखने को लेकर मैदान खचाखच भरा रहा और दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिला।