फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Krishna Devi MC President, Naveen vice-president

कृष्णा देवी पांवटा नप अध्यक्ष, नवीन शर्मा उपाध्यक्ष

Thu, 21 Jan 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Thu, 21 Jan 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन

पांवटा नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने कब्जा जमा लिया है। दोनों ही पदों में भाजपा प्रत्याशियों ने कांग्रेसी प्रत्याशियों को 7-6 से हराकर जीत हासिल कर ली। जीत के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला। पीठासीन अधिकारी एसडीएम पांवटा एचएस राणा ने नगर परिषद कमेटी पांवटा अध्यक्ष चुनाव में कृष्णा देवी व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा को विजयी घोषित किया।

विज्ञापन


वीरवार को दोपहर बाद तीन बजे से नप कमेटी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। नप सभागार में निकाय चुनाव में चुनकर आए सभी 13 पार्षद पहुंचे। भाजपा की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए कृष्णा देवी व उपाध्यक्ष पद के लिए नवीन शर्मा प्रत्याशी रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष पद प्रत्याशी इंद्रप्रीत कौर व उपाध्यक्ष पद के लिए रेणु डोगरी ने नामांकन भरा। अध्यक्ष पद पर विजयी रही भाजपा की कृष्णा देवी को 7 मत व भाजपा की इंद्रप्रीत कौर को 6 मिले। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित नवीन शर्मा को 7 व रेणु डोगरी को 6 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबको साथ लेकर करेंगे पांवटा का विकास

जीत के बाद नप कमेटी अध्यक्ष कृष्णा देवी व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि आम जनता की जीत है। इस जीत के बाद, मिलकर व सबको साथ लेकर पांवटा के विकास की इबारत लिखेंगे। जिससे पांवटा के विकास को गति प्रदान की जा सकें। इस जीत के लिए सहयोग देने वाले नेताओं व कर्मठ कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते है। जन कसौटी व उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। दल गत राजनीति से हट कर क्षेत्र के विकास को गति प्रदान की जाएगी।


लड्डू बांटे व शहर में निकाला विजयी जुलूस

भाजपा ने नप कमेटी में जीत का परचम लहराया। इस जीत के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुखराम चौधरी व पूर्व अध्यक्ष सिरमौर मंडी समिति संजय कौशल ने संबोधित किया। चुनाव के दौरान कर्मठ होकर कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। जीत के बाद सभी आपसी गिले शिकवे भुलाने को कहा। पांवटा शहरी क्षेत्र विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर जीत के बाद विजयी जुलुस नप कमेटी कार्यालय से होकर गीता भवन विश्वकर्मा चौक तक पहुंचा। इस दौरान जीत के जोश में कार्यकर्ताओं द्वारा लड्डू बांटे गए व जमकर नारेबाजी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed