Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kotdi vayas ragvi players

Sirmour News: चांदपुर गांव ने हिमाचल को दिए तीन रग्बी कप्तान, कोटड़ी व्यास स्कूल के खाते में छह कप्तान

Wed, 04 Nov 2026 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
kotdi vayas ragvi players
रग्बी खेल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश टीमों का नेतृत्व करने वाले कोटड़ी व्यास स्कूल के खिलाड़
-महज 25 परिवारों की आबादी वाले गांव की प्रतिभाओं ने प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया प्रतिभा का लोहा
विज्ञापन

- दो वर्षों में स्कूल के छह खिलाड़ी संभाल चुके हैं हिमाचल टीम की कमान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के कोटड़ी व्यास ग्रामीण क्षेत्र ने खेल जगत में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी व्यास के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद महज दो वर्षों में हिमाचल प्रदेश की रग्बी टीमों को छह कप्तान दिए हैं। इस उपलब्धि की खास बात यह है कि इनमें से तीन खिलाड़ी महज 25 परिवारों की आबादी वाले छोटे से गांव चांदपुर से संबंध रखते हैं। ग्रामीण क्षेत्र की इन बेटियों और बेटों ने विभिन्न आयु वर्गों में प्रदेश की रग्बी टीमों की कमान संभालकर सिरमौर का मान बढ़ाया है।
विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रदेश ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। स्कूल की पूर्व खिलाड़ी अंकिता हिमाचल प्रदेश अंडर-18 ओपन वर्ग रग्बी टीम की कप्तान रह चुकी हैं। स्नेहा हिमाचल प्रदेश अंडर-18 रग्बी टीम की कप्तान रही हैं। वह वर्तमान में अंडर-19 गर्ल्स हैंडबॉल नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता भी हैं। दीपिका ने भुवनेश्वर में आयोजित प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश अंडर-15 ओपन रग्बी टीम की कप्तानी की।
विज्ञापन

इसी कड़ी में दिव्यांशी वर्तमान में हिमाचल प्रदेश अंडर-17 गर्ल्स रग्बी टीम की कप्तान हैं, जो 70वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। आर्यन हिमाचल प्रदेश अंडर-19 रग्बी टीम की कमान संभाल रहे हैं। वहीं, चांदपुर की स्नेहा हिमाचल प्रदेश अंडर-19 रग्बी टीम की कप्तान हैं और एसजीएफआई प्रतियोगिता में नई दिल्ली में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के एक विद्यालय से इतने कम समय में छह खिलाड़ियों का प्रदेश की रग्बी टीमों की कप्तानी तक पहुंचना खेल प्रतिभाओं और समर्पित प्रशिक्षण का उदाहरण है। विद्यालय की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि ये प्रतिभाएं आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
--

कोच धर्मेंद्र चौधरी ने बदली दिशा और दशा
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं मुख्य कोच धर्मेंद्र चौधरी के समर्पित प्रयास, कुशल प्रशिक्षण और अनुशासित मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तैयार किया। सीमित खेल सुविधाओं के बीच खिलाड़ियों को प्रदेश की टीमों की कप्तानी तक पहुंचाना विद्यालय के साथ पूरे सिरमौर और हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

---

कम समय में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि : जीवन जोशी
विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी ने कहा कि कम समय में रग्बी खेल में कोच और खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इस सफलता पर खिलाड़ियों और कोच धर्मेंद्र चौधरी को बधाई दी। एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह, विद्यालय स्टाफ, स्थानीय अभिभावकों और खेल प्रेमियों सुखविंदर चौधरी, राजेश, पवन, अनिल, पूर्व प्रधान सुरेश कुमार तथा वर्तमान उपप्रधान हितेंद्र सिंह ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed