फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Know the opinion of voters of the state amid voting awareness campaign

Sirmour News: अंगुली पर लोकतंत्र की स्याही लगाने को लेकर जोश के साथ उदासीनता भी

Thu, 16 May 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Know the opinion of voters of the state amid voting awareness campaign
शमीनाज। संवाद
मतदान जागरुकता अभियान के बीच जानी प्रदेश के मतदाताओं की राय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव के चार चरण पूरे हो चुके हैं। पांचवें चरण को लेकर दोनों दल प्रचार को लेकर दिन-रात एक किए हुए हैं। हिमाचल में अंतिम चरण में मतदान होना है। देश सहित प्रदेश में भी अधिक से अधिक मतदान को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार पहले की तरह लोगों में मतदान को लेकर उत्साह नहीं है। वहीं पिछले चुनावों की तुलना में मतदान प्रतिशतता में कमी आई है। ऐसे में हिमाचल का मतदाता इस बारे में क्या सोचता है, इसे लेकर लोगों की राय जानी गई।
समाज की बेहतरी के लिए अच्छे उम्मीदवार का जितना जरूरी
धौलाकुआं निवासी मीरा देवी ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए अच्छी सोच वाले उम्मीदवार का जितना जरूरी है। मैं ऐसे उम्मीदवार को वोट दूंगी जो समाज में सद्भावना बनाए रखे और लोगों की समस्याओं का समाधान करे।
विज्ञापन

वोट किसी को भी दें लेकिन जरूर दें
सीएचओ अदिति ठाकुर ने कहा कि मतदान करना सभी के लिए जरूरी है। वोट किसी को भी दें, लेकिन जरूर दें। आपका एक वोट देश की दशा और दिशा तय कर सकता है। इस दिन को उत्सव की तरह मनाएं और बढ़-चढ़कर मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति के गिरते स्तर ने कर दिया निराश
युवा मोनिका शर्मा ने कहा कि देश में राजनीति का जो स्तर गिरा है। उससे अब मतदान को लेकर रुचि नहीं है। राजनीति दलों के सभी आदर्श खत्म कर दिए हैं। सभी दल एक ही सिक्के दो पहलू हैं। मतदान करने का जज्बा ही खत्म हो गया है।

अच्छा जनप्रतिनिधि संसद में पहुंचे इसका करें प्रयास
नाहन निवासी शमीनाज ने कहा कि संसद में अच्छा जनप्रतिनिधि पहुंचे। इसके लिए मतदान का उपयोग किया जाना चाहिए। कई बार हमारे वोट न देने से गलत व्यक्ति भी संसद में पहुंच सकता है। ऐसे में मतदान जरूरी है।

शमीनाज। संवाद

शमीनाज। संवाद

शमीनाज। संवाद

शमीनाज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article