{"_id":"6310ea07f9612625581b001c","slug":"knock-of-lumpi-disease-in-the-rural-areas-of-giripar-nahan-news-sml4202925199","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरिपार क्षेत्र के ग्रामीण इलाको में लंपी रोग की दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिपार क्षेत्र के ग्रामीण इलाको में लंपी रोग की दस्तक
विज्ञापन
हरिपुरधार (सिरमौर)। पशुओं में लंपी त्वचा रोग ने अब गिरिपार क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी दस्तक दे दी है। गिरिपार क्षेत्र के दूरदराज के क्षेत्र लानाचेता, सैर तंदुला, मांगण और भराड़ी गांव में इस खतरनाक महामारी ने दर्जनों पशुओं को गिरफ्त में ले लिया है।
क्षेत्र के लानाचेता में 17 पशुओं और भराड़ी में 8 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। पशुओं में तेजी से फैल रहे इस रोग से क्षेत्र के पशुपालक काफी चिंतित हैं। गाय-भैंसों में गांठदार त्वचा रोग यानी लंपी वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है।
हालांकि चिकित्सक गांव-गांव में जाकर रोग की रोकथाम के लिए रिंग वैक्सीनेशन कर रहे हैं, ताकि अन्य पशुओं में यह बीमारी न पनप सके। इसके बावजूद पशुपालकों को अपने स्वस्थ पशु इस बीमारी की चपेट में आने का डर सता रहा है। महामारी की गंभीरता और इसके खतरे को देखते हुए चिकित्सक अमित वर्मा पिछले दो दिन से लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी पशुपालकों को विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
संक्रमित पशु के शरीर पर बैठने वाली किलनी, मच्छर और मक्खी से भी यह रोग फैल रहा है। पशु चिकित्सालय नौहराधार के डॉ. अमित वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के लानाचेता, भराड़ी, सैर तंदुला आदि क्षेत्रों में पशुओं में लंपी रोग फैल रहा है।