{"_id":"6a74888d9c98f1410e01e653","slug":"kitchen-built-in-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-185442-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नौहराधार स्कूल में चार लाख से नया रसोईघर बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नौहराधार स्कूल में चार लाख से नया रसोईघर बनकर तैयार
विज्ञापन
विकास की बात-
तीन लाख मिला था बजट, एक लाख एसएमसी ने सहयोग से किए एकत्रित
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में आधुनिक मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) रसोईघर बनकर तैयार हो गया है। चार लाख रुपये की लागत से रसोईघर तैयार किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से रसोईघर के लिए तीन लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। स्कूल प्रबंधन समिति ने अपने स्तर पर एक लाख रुपये की राशि एकत्रित कर रसोईघर के निर्माण में लगाई।
स्कूल में समारोह आयोजित किया गया। इसमें तहसीलदार नौहराधार विनोद कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और नवनिर्मित रसोईघर का रिबन काटकर शुभारंभ किया। विद्यालय संरक्षक जोगिंदर चौहान के सौजन्य से सामूहिक सहभोज का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि विनोद कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और पोषण के लिए एक स्वच्छ रसोईघर का होना अनिवार्य है। सरकार और स्थानीय समाज के सहयोग से बना यह आधुनिक रसोईघर बच्चों को पूरी तरह हाइजीनिक और पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करेगा, जिससे उनके शैक्षणिक स्तर में भी सुधार आएगा।