फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   electricity trcnical employees union meeting in ponta

Sirmour News: लंबित पदोन्नति, रिव्यू डीपीसी और रिक्त पदों पर समयबद्ध कार्रवाई की मांग

Wed, 30 Sep 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
electricity trcnical employees union meeting in ponta
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ पांवटा साहिब इकाई की बैठक में भाग लेते प्रदेश वी
बिजली तकनीकी कर्मचारी यूनियन की पांवटा में बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बिजली तकनीकी कर्मचारियों की लंबित मांगों और समस्याओं को लेकर पांवटा साहिब में तकनीकी कर्मचारी यूनियन हिमाचल प्रदेश की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पांवटा यूनिट के प्रधान विशाल ठाकुर ने की। इसमें यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर ठाकुर और प्रदेश वित्त सचिव अनिल सकलानी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में ओपीएस, रिव्यू डीपीसी, रिक्त पदों को भरने, पदोन्नति और कर्मचारियों की सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष रणवीर ठाकुर ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कठिन और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में लगातार सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामले लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों का समयबद्ध समाधान किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्युत क्षेत्र में कार्यरत पात्र तकनीकी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का मुद्दा संगठन लगातार उचित मंच पर उठा रहा है। सरकार और बोर्ड प्रबंधन से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर ठाकुर ने कहा कि नॉन-आईटीआई तकनीकी कर्मचारियों की रिव्यू डीपीसी के संबंध में आदेश जारी होने के बावजूद जहां कार्रवाई लंबित है, उसे शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि प्रभावित कर्मचारियों को उनके सेवा संबंधी लाभ समय पर मिल सकें।
बैठक में जिला अध्यक्ष इरशाद रहमान, जिला सचिव वीरेंद्र कुमार और पांवटा साहिब इकाई अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने भी कर्मचारियों की समस्याएं उठाईं। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों के कई पद रिक्त चल रहे हैं, जिससे वर्तमान कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ रहा है। इसका सीधा असर फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों पर पड़ रहा है।

यूनियन ने सरकार और बोर्ड प्रबंधन से रिक्त तकनीकी पदों को शीघ्र भरने, बढ़ते कार्यभार को कम करने तथा फील्ड कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग की। बैठक में कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं को उचित मंच पर प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया।-------

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ पांवटा साहिब इकाई की बैठक में भाग लेते प्रदेश वी

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ पांवटा साहिब इकाई की बैठक में भाग लेते प्रदेश वी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed