{"_id":"6abba25fddc338ef60015e98","slug":"kotydi-vayas-yog-sivir-winner-nahan-news-c-177-1-ssml1030-190265-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कोटड़ी व्यास के योग खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कोटड़ी व्यास के योग खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और रजत पदक
विज्ञापन
अंडर-19 योग खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली कोटड़ी व्यास विद्यालय की टीम अपने कोच
जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता में हर्ष-शिवानंद ने आर्टिस्टिक योग पेयर में हासिल किया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग, पच्छाद में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय छात्र इंडोर खेल प्रतियोगिता में शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास के योग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न योग स्पर्धाओं में एक स्वर्ण और तीन रजत पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
टीम कोच धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि आर्टिस्टिक, ट्रेडिशनल और रिदमिक योग स्पर्धाओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आर्टिस्टिक योग पेयर में हर्ष और शिवानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला विजेता का खिताब अपने नाम किया। ट्रेडिशनल योग में सौरभ ने रजत पदक हासिल किया, जबकि रिदमिक योग में हर्ष और अशोक की जोड़ी ने रजत पदक जीता। इसके अलावा आर्टिस्टिक योग में हर्ष ने भी रजत पदक हासिल किया।
धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि विद्यालय के योग खिलाड़ी पिछले पांच वर्षों से जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों की नियमित मेहनत, अनुशासन और अभ्यास के चलते विद्यालय को लगातार उपलब्धियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान मान सिंह सहित मुलकराज, राजकुमार, पवन कुमार, अनिल कुमार, शेर सिंह और मेहर सिंह कोटड़ी व्यास तथा युवा स्पोर्ट्स क्लब व्यास ने खुशी जताई। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी और समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षक और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।-- -- -- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग, पच्छाद में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय छात्र इंडोर खेल प्रतियोगिता में शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास के योग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न योग स्पर्धाओं में एक स्वर्ण और तीन रजत पदक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
टीम कोच धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि आर्टिस्टिक, ट्रेडिशनल और रिदमिक योग स्पर्धाओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आर्टिस्टिक योग पेयर में हर्ष और शिवानंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला विजेता का खिताब अपने नाम किया। ट्रेडिशनल योग में सौरभ ने रजत पदक हासिल किया, जबकि रिदमिक योग में हर्ष और अशोक की जोड़ी ने रजत पदक जीता। इसके अलावा आर्टिस्टिक योग में हर्ष ने भी रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि विद्यालय के योग खिलाड़ी पिछले पांच वर्षों से जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों की नियमित मेहनत, अनुशासन और अभ्यास के चलते विद्यालय को लगातार उपलब्धियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान मान सिंह सहित मुलकराज, राजकुमार, पवन कुमार, अनिल कुमार, शेर सिंह और मेहर सिंह कोटड़ी व्यास तथा युवा स्पोर्ट्स क्लब व्यास ने खुशी जताई। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी और समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षक और अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।