फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kisan union meeting

प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बागवानी की है विशेष भूमिका : तरसेम सिंह सग्गी

Wed, 09 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
kisan union meeting
प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बागवानी की है विशेष भूमिका : तरसेम सिंह सग्गी
विज्ञापन

कहा, भारतीय किसान यूनियन नए स्मार्ट बिजली के मीटरों का करती है विरोध
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) पांवटा इकाई की विश्राम गृह में बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल की अर्थव्यवस्था में बागवानी की विशेष भूमिका रही है। पांच हजार करोड़ रुपये का कारोबार सेब बागवानी से होता है। प्रदेश की पहचान फल उत्पादक राज्य के रूप में होती है। हर वर्ष जुलाई से नवंबर तक सेब सीजन चलता है। केंद्र व राज्य सरकार की ओर से बागवानों को बेहतर विपणन की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) प्रदेशाध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी ने पांवटा साहिब विश्राम गृह में आयोजित बैठक के दौरान ये बात कही।
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सेब के साथ ही आड़ू, आम, पलम व नाशपती समेत फलों के उचित विपणन व दाम दिलवाने के प्रयास करें, जिससे बागवानों को उनके कठिन परिश्रम का लाभ मिले।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष सग्गी ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का विरोध किया जा रहा है। कुछ क्षेत्रों में बिजली के पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इसमें उपभोक्ताओं को पहले 300 तक बिल आते थे अब 1500 से अधिक बिल आ रहे हैं। किसानों ने कहा कि जो मीटर लगाए गए हैं, उनकी जगह भी पुराने मीटर ही लगाए जाएं। दूसरी चिंता ये है कि पोस्ट पेड के बाद यदि ये प्रीपेड हो गया तो मध्यम व निर्धन परिवारों को सबसे अधिक दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में महासचिव गुलजार सिंह, उपाध्यक्ष बलबीर सिंह व सचिव हरजीत सिंह ने कहा कि पांवटा शहरी क्षेत्र तथा आसपास की कई संपर्क सड़कों की हालत काफी खराब हो चुकी है। मौसम ठीक रहने पर इनकी दशा को सुधारा जाए। गर्मियां शुरू होने के दौरान से ही कई पेयजल आपूर्ति योजनाएं अब तक भी प्रभावित हैं। इनको बेहतर ढंग से सुचारू किया जाए।
बैठक में मुद्दा उठाया गया कि मेहरुवाला में खड्ड का पानी निरंजन सिंह के घर में घुसने से हुए नुकसान की आपूर्ति की जाए और सुरक्षा डंगा लगाया जाए। सूरजपुर के समीप जंगल का पानी कुछ रिहायशी घरों में घुसने से दिक्कतें आ रही हैं। जल निकासी व्यवस्था को ठीक करवाया जाए। इस दौरान किसान-बागवानों की मांगों व समस्याओं पर चर्चा की गई।



इस अवसर पर दारा सिंह, गुलजार सिंह, बलबीर सिंह, हरजीत सिंह, तरन सिंह, हरदेव सिंह, बलदेव सिंह, सरदार हरजीत सिंह, अजीत सिंह, हरबंस सिंह, बलबीर सिंह, भूपेंद्र सिंह और रमेश सैनी समेत किसान-बागवान मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed