फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   king cobra in sirmaur

सिरमौर में मौजूद है सबसे जहरीला सांप किंग कोबरा

Wed, 09 Jun 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
king cobra in sirmaur
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर की शिवालिक पहाड़ियों में सबसे जहरीला माना जाने वाला किंग कोबरा सांप मौजूद है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पहाड़ी की ओर जा रहा सांप किंग कोबरा ही था। वन विभाग ने इसकी अधिकारिक पुष्टि की है।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने मौके का मुआयना करने के बाद साफ किया है कि यह किंग कोबरा है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर वन विभाग के कर्मियों को अलर्ट रहने को भी कहा है।
विज्ञापन

वन प्राणी विशेषज्ञों के अनुसार भारत का नेशनल रेप्टाइल किंग कोबरा देश के कई हिस्सों में पाया जाता है जिसमें इनमें रेन-फॉरेस्ट एरिया जैसे भारत के पूर्वी और पश्चिमी घाट, उत्तर-पूर्वी राज्य, सुंदरबन और अंडमान के कुछ इलाके आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के कुछ जिलों में भी किंग कोबरा यदा-कदा देखा जाता है, लेकिन देवभूमि हिमाचल में इससे पहले किंग कोबरा नहीं देखा गया। हालांकि, कुछ अरसे पहले चंबा में भी इसी तरह का सांप देखा गया था लेकिन वह कोबरा प्रजाति का ही था लेकिन किंग कोबरा नहीं।

जानकारी के अनुसार फांदी गांव में शिवालिंग पहाड़ी पर स्थानीय व्यक्ति प्रवीण ने सबसे पहले यह सांप देखा था। उसने बाकायदा इसकी तस्वीरें और वीडियो भी ली। प्रवीण को किंग कोबरा उस समय दिखा, जब वह सुबह की सैर के लिए निकले थे। उनके साथ कुत्ता भी था। कुत्ते ने किंग कोबरा की मौजूदगी को भांपकर अपने मालिक को सचेत कर दिया। डीएफओ पांवटा साहिब कुणाल अंग्रीश ने बताया कि यह सांप करीब तीन मीटर लंबा था। वीडियो में इसके प्रमाण है। जहां-जहां वह दिखाई दिया उन इलाकों का निरीक्षण किया गया है। जहां सांप की मौजूदगी के प्रमाण मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed