{"_id":"6acb8671f345cf99dc0b1836","slug":"khelkood-in-shohan-memorial-school-nahan-news-c-177-1-ssml1030-191284-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राज्य स्तरीय मेजर गेम्स के शुभारंभ अवसर पर दमदार हिमाचली नाटी ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राज्य स्तरीय मेजर गेम्स के शुभारंभ अवसर पर दमदार हिमाचली नाटी ने बांधा समां
विज्ञापन
मानपुर देवड़ा स्कूल में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में हिमाचली नाटी ड
(लोकल पेज)
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब नाम रोशन कर रही हिमाचल की बेटियां : खतरी सिंह ठाकुर
शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में राज्य स्तरीय स्पर्धा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मानपूर देवड़ा में चार दिवसीय राज्य स्तरीय छात्रा वर्ग ( मुख्य खेलें ) प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला परिषद सदस्य खतरी सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रतन, कांग्रेस युवा नेता अवनीत सिंह लांबा और व्यवसायी विशाल कपूर रहे। इस दौरान हिमाचली नाटी समेत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्कूली छात्राओं ने खूब समां बांध दिया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि खतरी सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को खूब प्रोत्साहन दे रही है। आज देवभूमि
की बेटियां अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर गोल्ड समेत मेडल हासिल कर देश और देश को गौरवान्वित कर रही है। एशियन गेम्स
में भारत की कबड्डी टीम का नेतृत्व हिमाचल के शिलाई क्षेत्र की बेटी पुष्पा राणा जैसी स्टार खिलाड़ी ने किया। प्रदेश
की चार बेटियों ने कबड्डी में देश को गोल्ड मेडल दिलाने में कामयाबी हासिल की है। प्रदेश सरकार अपने प्रदेश के
खिलाड़ियों को करोड़ों प्रोत्साहन राशि के साथ नौकरी प्रदान करने को प्रयासरत है।
कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक शिक्षा विभाग सिरमौर डॉ. मदन लाल और प्रधानाचार्य अनिल नागवाल ने मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के जिला सिरमौर, शिमला, मंडी, ऊना, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन के साथ स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीमें शामिल रही। प्रदेश से करीब साढ़े सात सौ से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहीं हैं।
इस दौरान वंदे मातरम्, मार्च पास्ट, स्वागत गीत, समूहगान और लोकनृत्य समेत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
हिमाचली लोकनृत्य के दौरान मुख्य अतिथि समेत सभी मेहमानों ने भी जमकर नाटी डाली।
इस अवसर पर एडीपीओ सिरमौर कृतिका गुरुंग, डाॅ. मदन लाल, अनिल नागपाल, विजय राघव, प्रधान मानपुर देवड़ा नरेंद्र पाल, कंवर ठाकुर, प्रदीप चौहान, विपिन शर्मा, माया राम, वीर सिंह, विनोद कपूर, सुरेश चौहान, नवाब सिंह समेत विभिन्न जिला टीमों के साथ पहुंचे कोच,प्रबंधक और सदस्य मौजूद रहे।-- -- -- --
विज्ञापन
-- -
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब नाम रोशन कर रही हिमाचल की बेटियां : खतरी सिंह ठाकुर
शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में राज्य स्तरीय स्पर्धा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मानपूर देवड़ा में चार दिवसीय राज्य स्तरीय छात्रा वर्ग ( मुख्य खेलें ) प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला परिषद सदस्य खतरी सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रतन, कांग्रेस युवा नेता अवनीत सिंह लांबा और व्यवसायी विशाल कपूर रहे। इस दौरान हिमाचली नाटी समेत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्कूली छात्राओं ने खूब समां बांध दिया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि खतरी सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को खूब प्रोत्साहन दे रही है। आज देवभूमि
की बेटियां अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर गोल्ड समेत मेडल हासिल कर देश और देश को गौरवान्वित कर रही है। एशियन गेम्स
में भारत की कबड्डी टीम का नेतृत्व हिमाचल के शिलाई क्षेत्र की बेटी पुष्पा राणा जैसी स्टार खिलाड़ी ने किया। प्रदेश
की चार बेटियों ने कबड्डी में देश को गोल्ड मेडल दिलाने में कामयाबी हासिल की है। प्रदेश सरकार अपने प्रदेश के
खिलाड़ियों को करोड़ों प्रोत्साहन राशि के साथ नौकरी प्रदान करने को प्रयासरत है।
कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक शिक्षा विभाग सिरमौर डॉ. मदन लाल और प्रधानाचार्य अनिल नागवाल ने मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के जिला सिरमौर, शिमला, मंडी, ऊना, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन के साथ स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीमें शामिल रही। प्रदेश से करीब साढ़े सात सौ से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहीं हैं।
विज्ञापन
इस दौरान वंदे मातरम्, मार्च पास्ट, स्वागत गीत, समूहगान और लोकनृत्य समेत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
हिमाचली लोकनृत्य के दौरान मुख्य अतिथि समेत सभी मेहमानों ने भी जमकर नाटी डाली।
इस अवसर पर एडीपीओ सिरमौर कृतिका गुरुंग, डाॅ. मदन लाल, अनिल नागपाल, विजय राघव, प्रधान मानपुर देवड़ा नरेंद्र पाल, कंवर ठाकुर, प्रदीप चौहान, विपिन शर्मा, माया राम, वीर सिंह, विनोद कपूर, सुरेश चौहान, नवाब सिंह समेत विभिन्न जिला टीमों के साथ पहुंचे कोच,प्रबंधक और सदस्य मौजूद रहे।