फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   karva chauth celebrated in sirmaure

सिरमौर जिले में करवाचौथ मनाया

Wed, 19 Oct 2016 10:30 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Wed, 19 Oct 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। हाथ में चूड़ियों का जोड़ा, सुहागिन का शृंगार और  ‘चांद’ के दीदार को लंबा इंतजार। जी हां, बुधवार को करवाचौथ की शुभ बेला पर सिरमौर जिले में ‘चांद’ के दीदार के लिए महिलाएं दुल्हन की तरह सज गई। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में फेनिया, सेवियां और जल ग्रहण कर व्रत का आगाज किया। सुबह से भूख-प्यासी बैठी सुहागिनों के लिए बुधवार सबसे अहम रहा। हो भी क्यों न, महिलाओं को एक नहीं बल्कि दो-दो चांद एक साथ देखने थे।

एक आसमान पर दिखने वाला चांद तो दूसरा उनका पति परमेश्वर। जैसे ही आसमान पर  ‘चांद’ निकला तो विधिवत पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने अपने पति परमेश्वर के हाथ पानी का घूंट पीकर अपना व्रत तोड़ा।
विज्ञापन


करवाचौथ का व्रत बुधवार को सिरमौर में धूमधाम के साथ मनाया गया। नई दुल्हन की तरह हार-शृंगार कर हर उम्र की महिलाओं ने इस एतिहासिक परंपरा का निर्वहन किया। विधिवत रूप से जहां पूजा-अर्चना हुई वही विभिन्न स्थानों पर सामूहिक कथाओं का भी आयोजन किया गया। करवाचौथ की कथा के बाद महिलाओं को चांद दिखने का इंतजार था। ‘चांद’ की तरह सजी महिलाएं बेसब्री से चांद का इंतजार करती रही। कई जगह सामूहिक रूप से कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाजारों में भी खूब भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने बाजार से जमकर खरीदारी की। वहीं कई लोग करवाचौथ पर मिठाइयां, फल व बड़े उपहार खरीदते नजर आए। कई जोड़ों ने मंदिरों में शीश नवाया। पत्नियों ने अपने-अपने पति की लंबी उम्र की भगवान से प्रार्थना की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed