फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   karva chauth bazaar nahan

Sirmour News: नाहन में करवाचौथ की खरीदारी शुरू, बड़ा चौक में सजीं दुकानें

Thu, 22 Oct 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
karva chauth bazaar nahan
नाहन के बड़ा चौक में करवाचौथ के सामान की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में करवाचौथ और गड़बड़ों के पर्व को लेकर बाजार सजने लगे हैं। शहर के बड़ा चौक में मिट्टी के करवे, पूजा की थालियां, छलनी और पूजन सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। फिलहाल बाजार में खरीदारों की संख्या कम है, लेकिन पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजार में रौनक बढ़ने की उम्मीद है।
करवाचौथ पर पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर महिलाओं में उत्साह नजर आने लगा है। बाजार में अलग-अलग डिजाइन और कीमतों में पूजा की थालियां और करवे उपलब्ध हैं। महिलाएं अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सामान पसंद कर रही हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की सुविधा के लिए अलग-अलग आकार और डिजाइन के सामान सजा रखे हैं।
विज्ञापन

बड़ा चौक में करवाचौथ की पूजा के लिए तैयार थालियां 200 से 500 रुपये तक बिक रही हैं। 200 रुपये की थाली में प्लेट, लोटा और छलनी शामिल हैं, जबकि 500 रुपये की थाली में प्लेट, लोटा, छलनी के साथ ग्लास और कटोरी भी दी जा रही है। थालियों की कीमत उनके डिजाइन और उनमें शामिल सामान के आधार पर अलग-अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मिट्टी के करवे भी अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध हैं। बाजार में साधारण करवा 50 रुपये में मिल रहा है, जबकि डिजाइनदार करवे की कीमत 180 रुपये तक है। महिलाएं पूजा के लिए जरूरी सामान के साथ अपनी पसंद के अनुसार सजावटी करवे भी खरीद रही हैं।
करवाचौथ की खरीदारी में पूजा की थाली, करवा और छलनी का विशेष महत्व रहता है। महिलाएं व्रत की तैयारियों के लिए पहले से ही जरूरी सामान जुटाने में लगी हैं। कई महिलाएं एक ही जगह पर पूजा का पूरा सामान खरीदना पसंद करती हैं, ताकि पर्व के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।

फिलहाल बाजार में खरीदारी की शुरुआत हुई है। आने वाले दिनों में करवाचौथ नजदीक आने के साथ ही दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। ऐसे में बड़ा चौक सहित शहर के अन्य बाजारों में भी त्योहार की रौनक बढ़ने की उम्मीद है।-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed