फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   karmal convent school program

Sirmour News: कार्मल कॉन्वेंट में बच्चों के लिए सजा अमेजिंग पार्क और स्विमिंग पूल

Sun, 11 Oct 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
karmal convent school program
कार्मल स्कूल नाहन में मौज मस्ती करते बच्चे। संवाद
-नर्सरी से सातवीं तक के बच्चों ने पानी में खेलकर और झूले झूलकर की मस्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कार्मल कॉन्वेंट स्कूल नाहन में सप्ताह के दूसरे शनिवार को बच्चों के लिए अमेजिंग पार्क और स्विमिंग पूल गतिविधि आयोजित की गई। इसमें नर्सरी से सातवीं कक्षा तक के करीब 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पढ़ाई से हटकर मनोरंजक गतिविधियों में बच्चों ने खूब आनंद लिया और स्कूल परिसर पिकनिक स्पॉट में तब्दील नजर आया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अस्थायी स्विमिंग पूल रहा। बच्चों ने पानी में खेलकर, वाटर गन चलाकर और फ्लोट्स के सहारे तैरने का आनंद लिया। छोटे बच्चे पानी में खिलौनों के साथ खेलते नजर आए। वहीं, परिसर में बनाए गए अमेजिंग पार्क में मिकी माउस बाउंसी, स्लाइड और विभिन्न झूलों का बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीजे की धुनों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा गानों पर नृत्य किया। शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ जुम्बा और बॉलीवुड गानों पर कदम थिरकाए। शिक्षकों को अपने साथ मस्ती करते देख बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षक गुलशन अहमद, चंदा ठाकुर, विवेक प्रभा सहित स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed