फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kalaamb ponta road maintance

Sirmour News: कालाअंब-पांवटा एनएच सुधारने पर खर्च होंगे 25 करोड़

Mon, 12 Oct 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
kalaamb ponta road maintance
कालाअंब-पांवटा एनएच सुधारने पर खर्च होंगे 25 करोड़
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण से पहले सड़क की हालत सुधारने की तैयारी
बाता नदी पर बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल की जगह बनेगा नया टू-लेन पुल
संजय गुप्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब से पांवटा साहिब तक एनएच-07 की बदहाल सड़क को सुधारने के लिए करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने से पहले सड़क को दुरुस्त करने की तैयारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण जल्द ही इस मार्ग को अपने अधीन लेगा। वहीं, बाता नदी पर बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल की जगह नया टू-लेन पुल बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी अनिल दहिया ने बताया कि एनएच-07 को प्राधिकरण के अधीन लेने के बाद करीब 25 करोड़ रुपये से सड़क सुधार का काम किया जाएगा। इसके साथ ही मार्ग को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जाएगी। हालांकि, करीब 60 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के फोरलेन निर्माण की विस्तृत योजना अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाल ही में बाता नदी में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए पुल के स्थान पर नया टू-लेन पुल बनाया जाएगा। इसके लिए निविदाएं आमंत्रित करने की प्रक्रिया चल रही है। नया पुल बनने से इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाअंब-पांवटा साहिब मार्ग औद्योगिक गतिविधियों और आम लोगों की आवाजाही के लिहाज से महत्वपूर्ण है। लंबे समय से इसे फोरलेन बनाने की मांग उठती रही है। ऐसे में सड़क सुधार के लिए प्रस्तावित बजट और पुल निर्माण की प्रक्रिया से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब सड़क सुधार और फोरलेन निर्माण की योजनाओं के धरातल पर उतरने का इंतजार है।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed